ससुराल पक्ष पर लगे महिला की हत्या के आरोप, रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी महिला की मौत

शहर की भठ्ठा कालोनी की मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 01:56 AM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 01:56 AM (IST)
ससुराल पक्ष पर लगे महिला की हत्या के आरोप, रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी महिला की मौत
ससुराल पक्ष पर लगे महिला की हत्या के आरोप, रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी महिला की मौत

घरौंडा : शहर की भठ्ठा कालोनी की मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। स्वजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था, जिसके चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शिकायत के पर मृतक महिला के पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रविवार को शहर की भठ्ठा कालोनी में एक 24 वर्षीय महिला सपना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मृतक महिला के मायके वालों को सूचित किया। मृतक महिला का मायका यूपी में होने के कारण रविवार की देर रात स्वजन यहां पहुंचें। इससे पूर्व पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर करनाल शवगृह में रखवा दिया था। सोमवार सुबह पुलिस ने परिजनों के ब्यान दर्ज किए। मृतका के पिता धर्मपाल ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पिता ने शिकायत में बताया कि सपना की शादी तीन साल पहले संजीव कुमार के साथ हुई थी। सपना के सुसराल वाले उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और इसी के चलते ससुराल वालों ने सपना की हत्या की है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति संजीव कुमार व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-------------------

मृतका के पिता ने सास व पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के चलते हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के पर पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

-दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा।

chat bot
आपका साथी