अग्रसेन जयंती समारोह आज, जुटेंगे गणमान्य लोग

समानता के पक्षधर महाराजा अग्रसेन का जन्मोत्सव करनाल में सात अक्टूबर को परंपरागत उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन चौक पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। शाम के सत्र में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 10:46 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 10:46 PM (IST)
अग्रसेन जयंती समारोह आज, जुटेंगे गणमान्य लोग
अग्रसेन जयंती समारोह आज, जुटेंगे गणमान्य लोग

जागरण संवाददाता, करनाल: समानता के पक्षधर महाराजा अग्रसेन का जन्मोत्सव करनाल में सात अक्टूबर को परंपरागत उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन चौक पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। शाम के सत्र में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी शामिल होंगे।

वीरवार सुबह महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हवन और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शाम को अग्र संध्या होगी। आयोजन की जानकारी देते हुए रोहित गुप्ता व अन्य ने बताया कि इस अवसर पर आरती और सम्मान समारोह होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य वैश्य महा सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गुप्ता, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग शामिल होंगेू। इसके अलावा चार्टड एकाउंटेंट आफ इंडिया संस्थान के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता, सीएसआफ इंडिया के केंद्रीय परिषद के सदस्य मनीष गुप्ता, सीएस इंडिया के पूर्व अध्यक्ष आशीष गर्ग, सुनील मित्तल, स्वागत अध्यक्ष मेयर रेणु बाला गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता पंकज गर्ग करेंगे।

इसके बाद शाम चार बजे अग्र संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता तथा उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन भगवान दास बंसल करेंगे। स्वागताध्यक्ष राजकुमार गोयल होंगे। आयोजन की जानकारी देते समय शिवकुमार गोयल, अमित गर्ग, आरके मित्तल, विनोद गोयल,आरके मित्तल, संदीप अग्रवाल,योगेश गोयल, निखिल गोयल, विनोद गप्ता, कृष्ण लाल कंसल, विक्की बंसल, पुष्पेंद्र गोयल प्रेम सागर गुप्ता, विनोद गुप्ता कैलाशी, पुरुषोत्तम गर्ग, आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी