सर्वसम्मति से प्रधान बने अभिषेक सिगला

जागरण संवाददाता करनाल जेसीआइ करनाल सिटी की मीटिग में वरिष्ठ सदस्यों की सर्वसम्मति से अभिष

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 04:03 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 04:03 AM (IST)
सर्वसम्मति से प्रधान बने अभिषेक सिगला
सर्वसम्मति से प्रधान बने अभिषेक सिगला

जागरण संवाददाता, करनाल: जेसीआइ करनाल सिटी की मीटिग में वरिष्ठ सदस्यों की सर्वसम्मति से अभिषेक सिगला को वर्ष 2021 के लिए नया प्रधान नियुक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी रवनीत चावला ने की।

नूरमहल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अमित शर्मा सीजीएकम सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी करनाल, इंस्टालेशन ऑफिसर प्रशांत सिगला, इंडक्शन अफसर अंकुर कंसल उपस्थित रहे। वर्ष 2020 के प्रधान अनूप भारद्वाज ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट पेश की। अपने कार्यकाल में किए गए सभी कार्यों के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को सम्मानित किया और नयी टीम को बधाई दी। अभिषेक सिगला ने नए पद की जिम्मेदारी ग्रहण करते हुए बताया की संस्था हमेशा से समाज में अच्छे एवं सामाजिक कार्य के लिए पहचानी जाती है। प्रधान बनने पर उन्होंने अपने पहले चैरिटी कार्यक्रम के तहत नंदीग्राम की गोशाला के लिए 21 हजार रुपये दान किए।

इसी क्रम में जेसीआई करनाल सिटी एंजेलस से रिचा सिगला को भी शपथ दिलवाई गयी। अमित शर्मा ने नई टीम को हार्दिक बधाई दी और कहा जेसीआइ करनाल सिटी समाज में चैरिटी के कार्यक्रम करती है। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य करते रहेंगे। अपनी कार्यकारिणी में सुनील गुप्ता को सचिव व परवीन गर्ग को कैशियर पद की जिम्मेदारी दी गई। सभी सदस्यों ने अभिषेक सिगला को प्रधान बनने पर बधाई दी। इस मौके पर जेसी राजेश गर्ग, मुकेश बंसल, सुनील गुप्ता, एपीएस चोपड़ा, मनीष गुप्ता, अशोक सिगला, नरेश गुप्ता, पुनीत जैन, विनय गोयल, आरती गर्ग, निशु सिगला, सुमन मनचंदा, संगीता गुप्ता, सलोनी जैन, भावना कपूर , शीतल अरोड़ा व सुजाता गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी