युवक ने फंदा लगाकर दी जान, तीन आरोपितों पर केस दर्ज

एक युवक ने रहस्यमयी परिस्थितियों में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। स्वजनों ने उसे तांत्रिक क्रिया से वश में करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:25 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:25 AM (IST)
युवक ने फंदा लगाकर दी जान, तीन आरोपितों पर केस दर्ज
युवक ने फंदा लगाकर दी जान, तीन आरोपितों पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, करनाल : एक युवक ने रहस्यमयी परिस्थितियों में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। स्वजनों ने उसे तांत्रिक क्रिया से वश में करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक दिन पहले हुई घटना के बाद वीरवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए जुंडला वासी अजमेर ने बताया कि उनके बहनोई की मौत हो जाने के बाद बहन दर्शनी देवी करीब 25 साल से इसी गांव में रह रही हैं। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा करीब 29 वर्षीय संजीव उर्फ दीपू गांव के ही मनीष के पास आता-जाता रहता था। आरोप लगाया कि मनीष अपनी पत्नी व गांव के ही सलिद्र के साथ मिलकर तांत्रिक क्रिया करता है और इसी से संजीव को भी वश में कर लिया। उसे इस तरह परेशान किया कि उसने बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। जुंडला चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार का कहना है कि अभी शिकायत के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जागरण संवाददाता, करनाल : रहस्यमयी परिस्थितियों में एक महिला ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी, लेकिन लोगों ने उसे तत्काल बचा लिया। महिला असंध क्षेत्र के गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय कैथल पुल के समीप महिला परेशान अवस्था में काफी समय तक नहर किनारे खड़ी रही, जिसके बारे में समीप स्थित गुरुद्वारे में मौजूद लोगों को किसी ने बताया। इनमें शामिल कुछ लोग उसके पास आए और उससे परेशानी पूछनी चाही लेकिन महिला ने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। इसके बाद उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। यह देख वहां मौजूद लोगों ने नहर में उतरकर उसे बाहर निकाला।

घटना की सूचना थाना रामनगर पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे कल्पना चावला राजकीय अस्पताल में दाखिल कराया। हालांकि महिला ने यह कदम क्यों उठाया, समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका। महिला असंध के किसी गांव की रहने वाली बताई जा रही है। एसएचओ जगबीर सिंह का कहना है कि महिला के उपचार के बाद उससे पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

chat bot
आपका साथी