संगीत की सकारात्मक भूमिका विषय पर चर्चा

केवीए डीएवी महिला महाविद्यालयमें संगीत की सकरात्मक भूमिका विषय पर वेबिनार में हुई चर्चा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 07:31 PM (IST)
संगीत की सकारात्मक भूमिका विषय पर चर्चा
संगीत की सकारात्मक भूमिका विषय पर चर्चा

जागरण संवाददाता, करनाल : केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या सुजाता गुप्ता के मार्गदर्शन में संगीत विभाग की ओर से एकदिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय कोरोना संकट के दौर में मानसिक तनाव मुक्ति के लिए संगीत की सकरात्मक भूमिका रहा। पंडित हरविद्र कुमार शर्मा, प्रो. स्मिता शर्मा संगीत और नृत्य विभागाध्यक्षा तथा डा. रोशन भारती ने मुख्य भूमिका निभाई। शाम चार बजे वेबिनार का शुभारंभ हुआ। 348 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन किया। 100 प्रतिभागी गूगल मीट के माध्यम से जुड़ कर लाभान्वित हुए। सर्वप्रथम डॉ. संगीता गौरांग ने भी अतिथियों का स्वागत किया और वेबिनार का परिचय प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की प्राचार्या तथा कार्यक्रम की संयोजिका सुजाता गुप्ता ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय में वैश्विक मानकों पर आधारित कई रचनात्मक प्रतियोगिताएं और वेब संगोष्ठियां आयोजित की जा चुकी हैं। इसी श्रृंखला में यह वेबिनार भी एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कोविड-19 महामारी के तनाव को दूर करने में संगीत की सकारात्मक भूमिका इस वेबिनार के माध्यम से अवश्य ही स्पष्ट हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी