पक्का पुल के पास बनाया जाएगा नया पुल, कंबोपुरा में बनेगा अंडर पास

विधायक हरविद्र कल्याण ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:37 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:37 AM (IST)
पक्का पुल के पास बनाया जाएगा नया पुल, कंबोपुरा में बनेगा अंडर पास
पक्का पुल के पास बनाया जाएगा नया पुल, कंबोपुरा में बनेगा अंडर पास

जागरण संवाददाता, करनाल: विधायक हरविद्र कल्याण ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को देखते हुए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत कंबोपुरा में अंडरपास बनेगा जबकि ऊंचा समाना स्थित पक्का पुल पर नया पुल व फोरलेन का काम किया जाएगा। इसके अलावा दाहा गांव के सामने जीटी रोड पर फुट ओवरब्रिज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जाने वाले सभी रास्तों के पक्के निर्माण व कुटेल से ऊंचा समाना रोड तक 10 कर्म की सड़क बनाने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

विधायक ने अधिकारियों की टीम के साथ मुआयना किया और लोगों को आश्वासन दिलाया कि यह कार्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सहयोग से शीघ्र पूरा किया जाएगा। कम्बोपुरा में हाइवे नंबर-44 पर काफी छोटा अंडरपास है। लोगों को दूसरी साइड में जाने के लिए मधुबन अंडरपास से गुजरना पड़ता है। लोगों की सुविधा के लिए उनकी कोशिश है कि कंबोपुरा अंडरपास को गाड़ियों के लिए बनाने के लिए विस्तार किया जाए। वहीं पक्का पुल पर नहर के ऊपर नया पुल व सड़क फोरलेन बनाना प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि कुटेल से ऊंचा समाना रोड पांच कर्म की है। पंडित दीनदयाल आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय शुरू होने के बाद यह सड़क काफी छोटी पड़ेगी। इसलिए सड़क का विस्तार करके इसे 10 कर्म का बनाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की हर मांग को पूरा किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट मैनेजर वीरेंद्र सिंह व सेक्शन इंजीनियर भानु प्रताप को स्थिति से अवगत कराया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता संदीप गोयल, कार्यकारी अभियंता राजकुमार नैन, मेडिकल एजुकेशन के संयुक्त निदेशक राहुल चावला, देसराज काम्बोज, मंडलाध्यक्ष सुभाष कश्यप, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र सिरसी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी