झमाझम बरसे मेघ, 24 घंटे में 78.0 एमएम बरसात दर्ज

जागरण संवाददाता करनाल क्षेत्र में बुधवार रात से जारी बरसात का सिलसिला वीरवार शाम तक जारी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 06:04 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:04 AM (IST)
झमाझम बरसे मेघ, 24 घंटे में 78.0 एमएम बरसात दर्ज
झमाझम बरसे मेघ, 24 घंटे में 78.0 एमएम बरसात दर्ज

जागरण संवाददाता, करनाल : क्षेत्र में बुधवार रात से जारी बरसात का सिलसिला वीरवार शाम तक जारी रहा। मौसम की जो परिस्थितियां बनी हुई हैं उसके अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बरसात हो सकती है। वीरवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हुई बरसात से मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन बत्ती गुल रही। कई जगह जलभराव की समस्या बनी रही तो कहीं अधिक बरसात के कारण फसल डूबने की सूचना है। कुछ जगह पेड़ों व बिजली के पोल को भी नुकसान पहुंचा। इससे आवागमन से लेकर बिजली आपूर्ति तक लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। वहीं, मौसम विभाग ने 24 घंटे में 78.0 एमएम बरसात दर्ज की है। बरसात से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। अधिकमत तापमान गिरावट के साथ 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 25.2 डिग्री पर आ गया। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बरसात का सिलसिला जारी रह सकता है। धान व सब्जी की फसल को फायदा

कृषि विभाग के एसडीओ डा. सुनील बजाड़ ने कहा कि जिले में रोपाई की गई करीब एक लाख 70 हजार हैक्टेयर जमीन में धान की रोपाई की गई है। वर्तमान में हो रही बरसात व मौसम धान की फसल के अनुकूल बना है। इससे सब्जियों की फसलों को भी फायदा होगा। अगस्त माह में बीते चार साल में कब कितनी हुई बरसात

वर्ष बरसात एमएम में

2016 284.1 एमएम

2017 165.8

2018 125.2

2019 101.2

2020 193.2 नोट : ये आंकड़े मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। 15 अगस्त तक परिवर्तनशील रह सकता है मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 अगस्त तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। यह भी हो सकता है कि आजादी का जश्न बरसात के बीच ही मनाना पड़ जाए। सितंबर माह में मानसून की विदाई हो जाती है, ऐसे में अब तक मानसून के प्रदर्शन पर गौर किया जाए तो वह बहुत अच्छा रहा है।

chat bot
आपका साथी