खेतों में पकी खड़ी 1509 धान, मौसम नही दे रहा कटाई का मौका

किसानों की अगेती 1509 धान बीते कई दिनों से पकी खड़ी है। लेकिन विपरित मौसम किसानों को कटाई का मौका नही दे रहा। जिससे किसान फसल को लेकर चितित व हताश है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:00 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:00 PM (IST)
खेतों में पकी खड़ी 1509 धान, मौसम नही दे रहा कटाई का मौका
खेतों में पकी खड़ी 1509 धान, मौसम नही दे रहा कटाई का मौका

संवाद सूत्र, निसिग : किसानों की अगेती 1509 धान बीते कई दिनों से पकी खड़ी है। लेकिन विपरित मौसम किसानों को कटाई का मौका नही दे रहा। जिससे किसान फसल को लेकर चितित व हताश है। क्षेत्र में लगभग हर रोज बरसात हो रही है। वहीं पकी धान हवा में ओतप्रोत होकर खेतों में बिछी है। किसान संजय राणा, नितिश कुमार, रामपाल शर्मा, आनंद व राजकुमार सहित अन्य का कहना था कि क्षेत्र में हर रोज बरसात हो रही है। जिससे धान के दानों की चमक फीकी पड़ जाएगी। गहरे खेतों में बिछी धान में अंकुर फूटने का अंदेशा है। हालांकि किसान को अपनी पकी धान काटने की जल्दी है। लेकिन मौसम कटाई का मौका नही दे रहा। हर रोज होने वाली बरसात से धान के पौधे सूख नही पाते। वहीं गीले खेतों में कंबाइन से कटाई भी संभव नही है। इतना ही नही, 1509 धान की हाथों से कटाई के लिए मजदूर मिलना भी आसान काम नही है। खेत में बिछी फसल के पौधे सूखकर खत्म हो गए हैं। जिससे किसान को फसल में नुकसान हुआ है। इससे फसल की गुणवत्ता व पैदावार प्रभावित होगी। शनिवार सुबह से शुरू हुई बरसात ने फसल को लेकर किसानों को चिता में डाल रखा है। मौसम को देख किसानों की सांसे फूली हुई है। उन्हें फसलों में ओर अधिक नुकसान का डर सता रहा है। लेकिन बेबस किसान धान कटाई करने में अक्षम बना है। मौसम साफ होने के कई दिन बाद तक भी किसान खेतों में कंबाइन से कटाई नही कर सकेगा। इस संबंध में बीएओ डा. राधेश्याम गुप्ता का कहना था कि खेतों में बिछी पकी धान में नुकसान की गुंजाइश है। यदि खेत में पानी खड़ा है तो अधिक नुकसान संभव है। खड़ी फसल में बरसात का कोई नुकसान नही है।

chat bot
आपका साथी