ग्रुप डी भर्ती को लेकर ग्रेडेशन बनवाने के लिए खेल विभाग कार्यालय में पहुंच रहे युवा

सरकार की तरफ से कुछ दिन पहले 2018 की ग्रुप डी की भर्ती को लेकर हरियाणा के 657 युवाओं की प्रतीक्षा सूची जारी की थी। इन युवाओं को 31 अक्टूबर तक 25 मई 2018 की नई खेल नीति के हिसाब से अपना ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनवाना है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:30 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:30 PM (IST)
ग्रुप डी भर्ती को लेकर ग्रेडेशन बनवाने के लिए खेल विभाग कार्यालय में पहुंच रहे युवा
ग्रुप डी भर्ती को लेकर ग्रेडेशन बनवाने के लिए खेल विभाग कार्यालय में पहुंच रहे युवा

सुनील जांगड़ा, कैथल : सरकार की तरफ से कुछ दिन पहले 2018 की ग्रुप डी की भर्ती को लेकर हरियाणा के 657 युवाओं की प्रतीक्षा सूची जारी की थी। इन युवाओं को 31 अक्टूबर तक 25 मई 2018 की नई खेल नीति के हिसाब से अपना ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनवाना है। इस सूची में कैथल के 39 युवा शामिल हैं। जिला खेल विभाग की तरफ से सूची में शामिल सभी युवाओं से संपर्क किया जा रहा है। उन्हें फोन करके खेल विभाग के कार्यालय में बुलाया जा रहा है। 39 में से 12 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने नई खेल नीति के तहत 2018 के बाद अपने ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनवाए हैं।

इसके अलावा चार युवा नए ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर विभाग के पास आवेदन दे चुके हैं। जिन युवाओं के आवेदन आए हुए हैं जिला स्तर पर उनकी जांच शुरू की जा चुकी है। पहले जिला स्तर पर गठित की गई कमेटी इन सभी आवेदनों की जांच करेगी और उसके बाद मंडल स्तर पर ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनाकर दिया जाएगा। जो युवा नई खेल नीति को कवर नहीं करते होंगे उनके प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाएंगे और वे युवा ग्रुप डी में नौकरी नहीं कर पाएंगे।

नई खेल नीति को कवर नहीं कर रहे थे युवा बता दें कि 25 मई 2018 में ग्रेडेशन बनाने को लेकर नई खेल नीति लागू की थी। उस समय ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर नियमों में बदहाल कर दिया गया था। उस समय ग्रुप डी की भर्तियां की गई थी, जिसमें खेल कोटे के तहत 1518 युवाओं का चयन हो गया था। इस भर्ती में चयनित हुए कई ऐसे युवा पाए गए थे जो नई खेल नीति को कवर नहीं कर रहे थे। ऐसे में सरकार की तरफ से उन्हें नौकरी से हटाने के आदेश दिए गए थे। इस भर्ती से ही ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कई खेलों के खिलाड़ियों को ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। सर्कल कबड्डी के ग्रेडेशन नए नहीं बनाए जा रहे और जो पहले बने हुए हैं उनकी जांच की जा रही है। कैथल में कराटे के 21 ग्रेडेशन प्रमाण पत्र रद किए गए थे।

ये हैं प्रमाण पत्र के फायदे खिलाड़ियों के लिए प्रमाण पत्र के बहुत फायदे होते हैं। जो खिलाड़ी किसी कालेज में स्पो‌र्ट्स कोटा में दाखिला लेना चाहता है, इसके लिए यह प्रमाण पत्र बहुत जरूरी है। सरकारी नौकरियों में भी स्पो‌र्ट्स कोटा होता है। उसमें आवेदन करने के लिए भी खिलाड़ी के पास भर्ती की श्रेणी के हिसाब से ए, बी, सी और डी प्रमाण पत्र होना जरूरी है। सरकार की ओर से भी इन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं।

वर्जन खेल निदेशालय की तरफ से ग्रुप डी की भर्ती को लेकर भेजी गई प्रतीक्षा सूची में कैथल के 39 युवा हैं। सभी युवाओं को ग्रेडेशन बनवाने को लेकर सूचित किया जा चुका है। युवा विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला स्तर पर आवेदनों की जांच करने के बाद मंडल स्तर पर प्रमाण पत्र बनाए जाने हैं। - सतविद्र गिल, जिला खेल अधिकारी कैथल।

chat bot
आपका साथी