विश्व पर्यावरण दिवस : हरियाली की तरफ बढ़े हाथ, जगह-जगह लगे पौधे

जिले भर में विश्व पर्यावरण दिवस पर अभियान चलाकर पौधे लगाए गए। जिला प्रशासन समाज सेवी संस्थाएं राजकीय स्कूलों और शहर के लोगों ने जगह-जगह फलदार और छायादार पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 06:01 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 06:01 AM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस : हरियाली की तरफ बढ़े  हाथ, जगह-जगह लगे पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस : हरियाली की तरफ बढ़े हाथ, जगह-जगह लगे पौधे

जागरण संवाददाता, कैथल : जिले भर में विश्व पर्यावरण दिवस पर अभियान चलाकर पौधे लगाए गए। जिला प्रशासन, समाज सेवी संस्थाएं, राजकीय स्कूलों और शहर के लोगों ने जगह-जगह फलदार और छायादार पौधे लगाए।

सभी को करना चाहिए अधिक से अधिक पौधारोपण : सांसद

जासं, कैथल : सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। सैनी ने सेक्टर 19 निवासी नरेंद्र वर्मा जिनकी पिछले दिनों कोरोना के कारण मृत्यु हो गई थी, उनकी स्मृति में पौधारोपण किया। सांसद ने कहा कि पेड़-पौधों से हमें जीवन ऑक्सीजन मिलती है। उनके साथ विधायक लीला राम, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, सुरेश संधु मौजूद थे।

जिले के 50 तीर्थों पर लगाए पौधे : डीसी

जासं, कैथल : डीसी सुजान सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। जिला में 48 कोस की परिधि में पड़ने वाले 50 तीर्थों पर पंचवटी पीपल, वट, आंवला, बेल, अशोका के पौधे लगाए गए। एसडीएम संजय कुमार, नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह और आइटीआइ प्रिसिपल सतीश कुमार ने अलग-अलग स्थानों पर पौधे लगाए। प्रदूषण कम करने के लिए पौधे लगाना जरूरी

जासं, कैथल : हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से माडल टाउन पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान का शुभारंभ प्रदूषण बोर्ड के रीजनल ऑफिसर राजेंद्र शर्मा और एसडीओ विकास कुमार ने किया। इसके अलावा मनीष यादव, दीपक चट्ठा, सतपाल, नवदीप, संजय, नरेश, राइस मील एसोसिएशन के प्रधान सचिन, चेयरमैन पंकज, मनोज दुआ ने भी अलग-अलग स्थानों पर पौधे लगाए।

एकता मंच ने पौधे लगाकर मनाया पर्यावरण दिवस

संस, ढांड : विश्व पर्यावरण दिवस पर डा. भीमराव अंबेडकर मिशन एकता मंच ने गांव जड़ौला में पौधारोपण किया। एकता मंच के सदस्य अमित मेहरा ने कहा कि इस साल का जो पर्यावरण दिवस पर विषय रहा है। इस मौके पर शुभम, राहुल कुमार, विकास मौजूद थे।

विद्यार्थियों ने घरों में लगाए पौधे

जासं, कैथल : एमडीएन ग्लोबल स्कूल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अपने घरों में ही रहकर पौधारोपण किया। स्कूल निदेशक डा. विनोद कुमार ने कहा कि पर्यावरण को संभालना और उसे स्वच्छ रखना हम सब का कर्तव्य है।

chat bot
आपका साथी