स्वच्छता संगिनी में महिलाओं को बताया, कैसे बनाएं स्वच्छ भारत

दैनिक जागरण की तरफ से महादेव कॉलोनी में स्वच्छता संगिनी कार्यक्रम किया गया। स्वच्छता संगिनी टीम ने महिलाओं के साथ स्वच्छ भारत महाअभियान पर विस्तार से चर्चा की। महिलाओं के बहुत से प्रश्न थे, जिनका बहुत शालीन तरीके से जवाब देकर सदस्यों ने उन्हें बताया कि वह किस तरह से स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बन सकती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 05:48 PM (IST)
स्वच्छता संगिनी में महिलाओं को बताया, कैसे बनाएं स्वच्छ भारत
स्वच्छता संगिनी में महिलाओं को बताया, कैसे बनाएं स्वच्छ भारत

जागरण संवाददाता, कैथल : दैनिक जागरण की तरफ से महादेव कॉलोनी में स्वच्छता संगिनी कार्यक्रम किया गया। स्वच्छता संगिनी टीम ने महिलाओं के साथ स्वच्छ भारत महाअभियान पर विस्तार से चर्चा की। महिलाओं के बहुत से प्रश्न थे, जिनका बहुत शालीन तरीके से जवाब देकर सदस्यों ने उन्हें बताया कि वह किस तरह से स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बन सकती हैं।

महिला सशक्तीकरण समिति की जिला अध्यक्ष अंजू आर्या ने कहा कि जब भी स्वच्छता की बात आती है तो हम सरकार व प्रशासन को कोसना शुरू कर देते हैं। यह सच है कि स्वच्छता के मामले में हमारी सरकार व प्रशासन भी अब तक अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर पाए हैं लेकिन देश को स्वच्छ बनाने में हमारी भागीदारी भी ना के बराबर रही है। हमें चाहिए कि हम अपनी जिम्मेदारियों को पहले ईमानदारी से निर्वहन करें।

जीवन में लाएं बदलाव

उन्होंने कहा कि हर बीमारी का कारण गंदगी है। हम गंदगी में रहेंगे तो बीमार हो जाएंगे। इस गंदगी और बीमारियों से बचने के लिए हमें जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाने की जरूरत है। ध्यान रहे कि हमें कभी भी अपने घर को साफ रखकर गली या दूसरों के घर गंदे नहीं करने हैं। बल्कि हमें अपने घरों के साथ दूसरों के घरों व गलियों की स्वच्छता की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। ऐसी व्यर्थ वस्तुओं को कचरे में ना फेंके जो दोबारा काम आ सके। पोलिथिन व प्लास्टिक को जितना जल्दी जीवन से निकाल देंगे हम देश को स्वच्छ बना लेंगे। टीम सदस्य पूनम, सुशील व बबली ने भी महिलाओं को स्वच्छता के बारे में बताया।

शपथ ली

महिला सुनीता चावरिया, मंगला रानी, सोनिया, ममता, सीमा, रेखा, स्वीटी वर्मा, कांता, शांति, केलो, कुसुम, कमला, सीमा छाबड़ा ने शपथ ली कि वह अपने घर के साथ ही बाहर भी स्वच्छता का ख्याल रखेंगी। पोलिथिन का इस्तेमाल कम से कम करते हुए बच्चों को भी प्रेरित करेंगी। उन्होंने भी माना कि नाली ब्लॉक होने में सबसे ज्यादा पोलिथिन ही जिम्मेदार है, जो गंदगी का सबसे बड़ा कारण है।

chat bot
आपका साथी