महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति होना चाहिए जागरूक: डा.मीनाक्षी

राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में महिला प्रकोष्ठ की ओर से विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र अरोड़ा ने की व मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय पलवल कुरुक्षेत्र की कॉमर्स विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डा.मीनाक्षी ने शिरकत की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:19 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:19 AM (IST)
महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति होना चाहिए जागरूक: डा.मीनाक्षी
महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति होना चाहिए जागरूक: डा.मीनाक्षी

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका: राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में महिला प्रकोष्ठ की ओर से विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र अरोड़ा ने की व मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय पलवल कुरुक्षेत्र की कॉमर्स विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डा.मीनाक्षी ने शिरकत की। डा.मीनाक्षी ने महिला सशक्तीकरण एवं जेंडर सेंसटाइजेशन पर जानकारी देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के अनुसार प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और उनका प्रयोग करना भी आना चाहिए। तभी एक महिला अपना एवं समाज का विकास कर सकती है। उन्होंने छात्राओं को मौलिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुरूषों को भी जागरूक किया जाना जरूरी है, जिसके लिए जेंडर सेंसटाइजेशन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रत्येक जगह सुनिश्चित की जानी चाहिए, तभी महिलाएं आगे आ सकेंगी। इसके लिए महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम की शुरूआत महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रियंका नैन के स्वागत भाषण के साथ हुई। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का महिला प्रकोष्ठ छात्राओं के विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजन करता रहता है। व्याख्यान जेंडर सेंसटाइजेशन करने एवं महिला सशक्तीकरण करने के लिए किया गया है। इस अवसर पर प्राचार्य ने कार्यक्रम के लिए महिला प्रकोष्ठ को शुभकामनाएं दी एवं मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जेंडर सेंसटाइजेशन के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ अपराध कम किए जा सकते हैं। इसलिए इस विषय को सभी के पास लेकर जाना चाहिए। मंच का संचालन सहायक प्रोफेसर जितेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर दर्शन सिंह, मनीष कुमार, प्रीति रानी, कंवलजीत, सुरभि सहित महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी