घर के साथ-साथ चुनाव प्रचार की कमान बूखबी संभाल रही महिलाएं

विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार जोरों पर चल रहा है। इस प्रचार में महिलाएं भी पुरुषों से कम नहीं है। भाजपा महिला जिला प्रधान एवं वार्ड नंबर 22 से पार्षद ज्योति सैनी भाजपा उम्मीदवार लीला राम गुर्जर के लिए वोट की अपील कर रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 08:11 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:13 AM (IST)
घर के साथ-साथ चुनाव प्रचार की कमान बूखबी संभाल रही महिलाएं
घर के साथ-साथ चुनाव प्रचार की कमान बूखबी संभाल रही महिलाएं

जागरण संवाददाता, कैथल : विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार जोरों पर चल रहा है। इस प्रचार में महिलाएं भी पुरुषों से कम नहीं है। भाजपा महिला जिला प्रधान एवं वार्ड नंबर 22 से पार्षद ज्योति सैनी भाजपा उम्मीदवार लीला राम गुर्जर के लिए वोट की अपील कर रही हैं। ज्योति के साथ लीला राम की बेटी मोनिका और दस महिलाओं की टीम भी वोट मांग रही हैं। ज्योति ने बताया कि वह 2014 में भाजपा से जुड़ी थी। इससे पहले वकील थी और अपना स्कूल चलाती थी। पार्टी में जाने का कारण था महिलाओं की आवाज को उठा सके। अब प्रचार में सुबह नौ बजे निकल जाती हैं और शाम को सात बजे तक प्रचार करती हैं। उनकी टीम घर-घर जाकर महिलाओं से बात करती हैं और उन्हें वोट के लिए जागरूक करती हैं। महिलाओं की भागीदारी बराबर की होगी तभी महिला शक्ति आगे बढ़ सकती हैं। महिलाओं को विश्वास दिलवाया जा रहा है कि महिला सुरक्षा को लेकर हर प्रकार के कदम उठाए जाएंगे। हालांकि प्रचार के दौरान घर-परिवार प्रभावित हो रहा है, लेकिन आठ दिनों तक भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करना है। पहले चुनावों में महिलाओं की भागीदारी कम होती थी, लेकिन अब महिलाएं भी आगे आने लगी हैं। महिलाओं के आगे का फायदा यह हो रहा है अब महिलाओं को भी पार्टियों से टिकट मिल रही है और वे चुनाव भी लड़ रही हैं। -----------

chat bot
आपका साथी