घरेलू कलह के चलते रस्सी से गला घोटकर महिला की हत्या

कैथल गांव नीमवाला में मंगलवार रात घरेलू कलह के चलते महिला रीटा की र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 06:10 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 06:10 AM (IST)
घरेलू कलह के चलते रस्सी से गला घोटकर महिला की हत्या
घरेलू कलह के चलते रस्सी से गला घोटकर महिला की हत्या

जागरण संवाददाता, कैथल : गांव नीमवाला में मंगलवार रात घरेलू कलह के चलते महिला रीटा की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद राजौंद पुलिस थाना प्रभारी चंद्रभान और डीएसपी रविद्र सांगवान ने मौके का दौरा किया। पुलिस ने मृतका के चाचा की शिकायत पर आरोपित पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल कैथल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। रीटा के आठ और छह साल के दो लड़के हैं। जिला जींद के गांव राजगढ़ ढोबी निवासी संजीत कुमार ने बताया कि 19 मई 2013 को उसने अपनी भतीजी रीटा का विवाह रणजीत सिंह के साथ किया था। विवाह के छह माह बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति रणजीत सिंह, जेठ बलजीत सिंह और जेठानी मुकेश देवी उसकी भतीजी को प्रताड़ित करते थे। इस कारण उसकी भतीजी मायके लौट आई। ससुराल वालों को समझाया तो उन्होंने अपनी गलती मान ली थी। 15 दिन पहले ही वह अपनी भतीजी को नीमवाला गांव में छोड़कर आया था। मंगलवार की रात को फोन आया कि रीटा ने फांसी लगा ली है। जब वे मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था और पंखे पर मिट्टी लगी हुई थी, रस्सी के किसी तरह के कोई निशान नहीं थे। आरोप है कि पति, जेठ और जेठानी ने रस्सी से गला घोटकर रीटा की हत्या की है। वर्जन

डीएसपी रविद्र सांगवान ने बताया कि नीमवाला गांव में महिला की हत्या को लेकर सूचना मिली थी। इसके बाद वे मौके पर गए थे। राजौंद पुलिस थाना में पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी