महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म

कैथल नर्सिंग होम अस्पताल में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों में दो लड़के और एक लड़की है। तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:04 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:04 AM (IST)
महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म
महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म

जागरण संवाददाता, कैथल: कैथल नर्सिंग होम अस्पताल में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों में दो लड़के और एक लड़की है। तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कुरुक्षेत्र निवासी 20 वर्षीय ज्योति को प्रसव पीड़ा होने पर सुबह अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। चिकित्सक डॉ.संजीव जिदल ने बताया कि महिला ज्योति की डिलीवरी आपरेशन से हुई है। पहले लड़का 12 बजकर 44 मिनट 10 सेकंड पर, दूसरी लड़की 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकंड पर और तीसरे लड़के ने 12 बजकर 45 मिनट 10 सेकंड पर जन्म लिया। महिला व तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी की लहर है। अस्पताल में महिला की मामी सोनिया, सास प्रकाशो देवी व बच्चों के नाना दर्शन ने खुशी जाहिर की है। एक साथ घर में तीन नन्हे मेहमानों के आने से पूरा परिवार खुशी महसूस कर रहा है।

बाक्स-

इससे पहले भी दो महिलाएं तीन जुड़वां बच्चों को जन्म दे चुकी हैं

इससे पहले अप्रैल माह में भी दो महिलाओं की डिलीवरी सिविल अस्पताल कैथल में हुई थी। इन दोनों महिलाओं ने तीन-तीन बच्चों को जन्म दिया था। अर्जुन नगर निवासी एक महिला ने जहां एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। वहीं जिले के कठवाड़ गांव की एक महिला ने दो लड़के व एक लड़की को जन्म दिया था। कोरोना महामारी को लेकर लगाए गए लॉकडाउन के चलते सिविल अस्पताल में महिलाओं की डिलीवरी के लिए अलग से ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी