20 सवारियां होने पर भी चलेगी बसें, मास्क लगाकर आएं

रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब डिपो से 20 सवारियां होने पर भी बसों का संचालन होगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से निर्देश आए है कि जिस मार्ग पर 20 सवारियां होती है उस रूट पर बसों को चलाया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:07 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:07 PM (IST)
20 सवारियां होने पर भी चलेगी  बसें, मास्क लगाकर आएं
20 सवारियां होने पर भी चलेगी बसें, मास्क लगाकर आएं

जागरण संवाददाता, कैथल: रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब डिपो से 20 सवारियां होने पर भी बसों का संचालन होगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से निर्देश आए है कि जिस मार्ग पर 20 सवारियां होती है उस रूट पर बसों को चलाया जाए।

बता दें कि इससे पहले विभाग की तरफ से 26 यात्री होने पर ही बसों को रूटों पर भेजा जा रहा था। इससे कई-कई घंटों तक यात्री बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते हुए दिखाई देते थे, यात्रियों ने मांग की थी कि यात्रियों की संख्या को कम किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो ओर समय पर अपने घर पहुंच सकें।

बॉक्स- रोडवेज की बसें चली, निजी रही बंद

लॉकडाउन के समय से रोडवेज की बसें तो चल रही है, लेकिन सहकारी समिति के बस संचालकों ने बसों को खड़ा कर दिया है। रोडवेज की बसें सवारियों के हिसाब से चली। वहीं रोडवेज की फ्लाइंग टीम ने भी चेकिग जारी रखी। वहीं मास्क के बिना बसों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। रोजाना बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है।

जिन लोगों को छूट दी हुई है, वो बसों में कर सकते हैं सफर

सरकार की तरफ से 20 यात्रियों के साथ बस चलाने के निर्देश दिए है। जिन लोगों को छूट दी हुई है, वह लोग बसों में सफर कर सकते हैं। ऑफिस य अन्य जगह कामकाज करने वाले, परीक्षा देने वाले जिन उद्योगों को छूट मिली है। उनके कर्मचारी सफर कर सकते है।

शाम के समय टाइम किया जाए निश्चित -

यात्रियों ने मांग की है कि शाम के समय हर रूट पर बस का टाइम निश्चित किया जाए ताकि लोगों को इसकी जानकारी हो और इमरजेंसी वाले लोग सफर कर सकें। यात्रियों को इधर-उधर न भटकना पड़े। समय से घर पहुंच जाएं।

20 यात्री होते ही डिपो से बसों का संचालन होगा। मास्क के बिना बसों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर पर सफाई व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। मास्क बांटे जा रहे है। दो गज की दूरी का विशेष ख्याल रखा जा रहा है

- अजय गर्ग, जीएम रोडवेज कैथल

chat bot
आपका साथी