नगर पालिका बनी तो अधिकारियों ने शुरू किया स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान

सीवन को नगर पालिका का दर्जा मिल चुका है। दर्जा मिलने के बाद अब नपा अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति हो चुकी है। नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा और पालिका अभियंता जयदेव शर्मा की तरफ से स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:39 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:39 AM (IST)
नगर पालिका बनी तो अधिकारियों ने शुरू किया स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान
नगर पालिका बनी तो अधिकारियों ने शुरू किया स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान

संवाद सहयोगी, सीवन : सीवन को नगर पालिका का दर्जा मिल चुका है। दर्जा मिलने के बाद अब नपा अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति हो चुकी है। नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा और पालिका अभियंता जयदेव शर्मा की तरफ से स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत सीवन के स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत सीवन पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नपा सचिव नरेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने स्कूल में मौजूद छात्रों को बताया कि अब खुले में गंदगी नहीं डालनी है। अपने आस पास सफाई रखनी है। अब सीवन ग्राम पंचायत नहीं है। कुछ दिनों में ही घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। सफाई को लेकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा ताकि सीवन को स्वच्छ बनाया जा सके। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर अमरेंद्र खारा, सुशील कुमार मौजूद थे।

नगर पालिका कर्मियों ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फोगिग कार्य

संस,गुहला-चीका : नगर पालिका कर्मियों की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फोगिग का कार्य किया गया। जिसके चलते नगरपालिका कर्मियों द्वारा जहां सरकारी भवनों में फोगिग का कार्य किया गया, वहीं गैर सरकारी स्थानों पर भी फोगिग का कार्य किया गया। नगर पालिका कर्मियों ने बताया कि शहर में बारिश के मौसम के चलते नगर पालिका द्वारा फोगिग का कार्य करवाया जा रहा है और जिसके चलते उनके द्वारा न केवल सरकारी गैर सरकारी भवनों में फागिग का कार्य किया गया, बल्कि पार्को में भी फोगिग का कार्य किया गया है।

chat bot
आपका साथी