मतदाता सूची की वेरिफिकेशन का काम अटका : बलबीर सिंह

नगर परिषद चुनावों को लेकर मतदाता सूची तैयार की गई थी। शहर के 31 वार्डों में दो लाख दो हजार 210 मतदाता हैं। 26 अप्रैल तक लोगों से मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां मांगी गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:04 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:04 AM (IST)
मतदाता सूची की वेरिफिकेशन का काम अटका : बलबीर सिंह
मतदाता सूची की वेरिफिकेशन का काम अटका : बलबीर सिंह

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद चुनावों को लेकर मतदाता सूची तैयार की गई थी। शहर के 31 वार्डों में दो लाख दो हजार 210 मतदाता हैं। 26 अप्रैल तक लोगों से मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां मांगी गई थी। उसके बाद टीमें बनाकर वेरिफिकेशन का कार्य शुरू कर दिया गया था।

शहर के 2200 लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई हुई हैं। जिन लोगों ने आपत्ति दी हुई हैं, उनकी घर-घर जाकर वेरिफिकेशन की जा रही थी। अब पांच दिनों से वेरिफिकेशन का काम बंद कर दिया गया है। लॉकडाउन होने के कारण कर्मचारी अब इस कार्य को नहीं कर रहे हैं। 11 मई तक वेरिफिकेशन के कार्य को पूरा करना था, लेकिन अब तारीख को बढ़ाया जा सकता है। वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद सात जून को दोबारा से मतदाता सूची प्रशासन द्वारा जारी किया जाना है।

ज्यादातर लोगों ने आपत्ति दी हुई हैं कि उनकी वोट दूसरे वार्डों में भेज दी गई है। पार्षदों ने भी यही समस्या नप अधिकारियों के सामने रखी थी कि उनके वार्ड की वोट दूसरे वार्डों में गई हुई हैं। बता दें कि 22 जून को पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उसके बाद ही आगामी चुनावों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।

वेरिफिकेशन का कार्य रोक दिया गया है

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण मतदाता सूची की वेरिफिकेशन का कार्य रोक दिया गया है। 11 मई तक इस कार्य को पूरा करना था। अब इस बारे उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा जाएगा। -----------

chat bot
आपका साथी