अभियान के तहत कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने किया सैनिटाइजर का छिड़काव

कोरोना को हराएंगे जीवन बचाएंगे अभियान तहत कांग्रेस ने वीरवार को चार्ली टोर्नेडो मशीन से सोडियम हाइपोक्लोराइड के छिड़काव की शुरुआत की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने स्वयं ट्रैक्टर चलाया और सैनिटाइजर का छिड़काव किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:26 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:26 AM (IST)
अभियान के तहत कांग्रेस नेता सुरजेवाला  ने किया सैनिटाइजर का छिड़काव
अभियान के तहत कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने किया सैनिटाइजर का छिड़काव

जागरण संवाददाता, कैथल : कोरोना को हराएंगे, जीवन बचाएंगे अभियान तहत कांग्रेस ने वीरवार को चार्ली टोर्नेडो मशीन से सोडियम हाइपोक्लोराइड के छिड़काव की शुरुआत की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने स्वयं ट्रैक्टर चलाया और सैनिटाइजर का छिड़काव किया। यह अभियान जिले में पूरे 12 दिनों तक चलाया जाएगा। इसमें सभी क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाएगा।

सुरजेवाला ने वार्ड नंबर चार स्थित महेश गोगिया के निवास स्थान पर प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया। सुरजेवाला ने कहा कि इस समय हमें मानवता की सेवा करते हुए लोगों को कोरोना महामारी से बचाने का प्रयास करना होगा। इस समय किसी भी पार्टी द्वारा राजनीति नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की नीयत से आगे आना होगा। ताकि कोरोना का संक्रमण खत्म हो सके।

सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष 24 मार्च को कोरोना से युद्ध जीतने में 21 दिन लगने का दावा किया था। अब एक साल बीत गया, यह युद्ध समाप्त नहीं हो पाया है। कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में सेनापति ही नदारद हैं। देश में 2.26 करोड़ लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। रोज नए कोरोना केसों की संख्या अब लगभग चार लाख का आंकड़ा छू रही है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 को नष्ट करने की सेवा व समर्पण अभियान की अगली कड़ी में कैथल ही नहीं, पड़ोसी जिलों में भी यह अभियान चलाया जाएगा। खेद की बात है कि सत्ता में रहते हुए भी भाजपा-जजपा सरकार जनता के इस सेवा भाव से पूरी तरह उदासीन है। अस्पतालों के पास ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाई नहीं है।

chat bot
आपका साथी