नप कार्यालय में नहीं हो रहा दो गज दूरी नियम का पालन, मास्क भी नहीं लगा रहे लोग

नगर परिषद कार्यालय में शहर के लोग अपने कार्य करवाने के लिए आते हैं। कार्यालय में कोरोना से बचाव को लेकर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। सुबह साढ़े 11 बजे नगर परिषद की कर शाखा में लोग अपने कार्य करवाने के लिए पहुंचे हुए थे। वहां किसी भी व्यक्ति ने मुंह पर मास्क नहीं लगाया हुआ था। कर शाखा में लगे काउंटर पर एक नोटिस लगा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:23 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:23 AM (IST)
नप कार्यालय में नहीं हो रहा दो गज दूरी नियम का पालन, मास्क भी नहीं लगा रहे लोग
नप कार्यालय में नहीं हो रहा दो गज दूरी नियम का पालन, मास्क भी नहीं लगा रहे लोग

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद कार्यालय में शहर के लोग अपने कार्य करवाने के लिए आते हैं। कार्यालय में कोरोना से बचाव को लेकर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। सुबह साढ़े 11 बजे नगर परिषद की कर शाखा में लोग अपने कार्य करवाने के लिए पहुंचे हुए थे। वहां किसी भी व्यक्ति ने मुंह पर मास्क नहीं लगाया हुआ था। कर शाखा में लगे काउंटर पर एक नोटिस लगा हुआ है। नोटिस में लिखा है मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य है। उस शाखा के अंदर बैठे कर्मचारी ही मास्क नहीं लगाए हुए थे। जो लोग अपने कार्य करवाने आते हैं वे भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मकान या प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के लिए अब नगर परिषद से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य किया हुआ है। शहर के लोगों को यह प्रमाण पत्र लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए लोगों को नप की कर शाखा के चार से पांच चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। करीब 12 बजे नप कार्यालय के जन सुविधा केंद्र में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। वहां दो गज दूरी नियम का पालन नहीं किया जा रहा था। नप कर्मचारियों की तरफ से लोगों को लाइनों में नहीं खड़ा करवाया जाता, जिस कारण लोग काउंटरों पर भीड़ में खड़े हो जाते हैं।

नक्शा पास करवाने में हो रही परेशानी

दोपहर साढ़े 12 बजे नगर परिषद की भवन निरीक्षक शाखा में लोगों का आना जाना लगा हुआ था। नप के पास लंबे समय से नियमित भवन निरीक्षक नहीं है। भवन निरीक्षक ना होने कारण लोगों के घरों के नक्शे पास नहीं हो रहे हैं। करीब छह महीने से फाइलें अटकी हुई हैं। शहर के लोग नक्शा पास करवाने के लिए रोजाना चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि अब नक्शा पास करवाने की प्रक्रिया आनलाइन की हुई है, लेकिन उसके बाद भी नक्शा पास की फाइल कई महीनों तक अटकी रहती है। नक्शा पास ना होने के कारण लोगों के जरूरी कार्य अटके हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए भी नक्शा पास करवाना होता है, लेकिन अब योजना के लाभार्थी भी परेशान हो चुके हैं।

नप कर्मचारियों को मास्क लगाने के निर्देश दिए हुए हैं। अगर कोई व्यक्ति उनके पास किसी तरह की कोई समस्या लेकर आता है तो तुरंत समाधान किया जाता है। नक्शा पास से संबंधित कार्य भी जल्द शुरू करवा दिए जाएंगे।

रविद्र सिह, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।

chat bot
आपका साथी