अमेरिका भिजवाने के नाम पर दो लोगों से हड़पे 18.45 लाख रुपये

जागरण संवाददाता, कैथल : पुलिस ने अमेरिका में एंपलाइमेंट वीजा लगाने का झांसा देकर दो लोगों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 01:59 AM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 01:59 AM (IST)
अमेरिका भिजवाने के नाम पर दो लोगों से हड़पे 18.45 लाख रुपये
अमेरिका भिजवाने के नाम पर दो लोगों से हड़पे 18.45 लाख रुपये

जागरण संवाददाता, कैथल : पुलिस ने अमेरिका में एंपलाइमेंट वीजा लगाने का झांसा देकर दो लोगों से 18 लाख 45 हजार रुपये हड़पने के मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में फरल गांव निवासी शिव कुमार ने आरोप लगाया कि उसके दोस्त शिव की सुरेंद्र कुमार के साथ जान-पहचान थी। एक दिन वह शिव के साथ सुरेंद्र से मिला। आरोपित ने कहा कि वे युवकों को विदेश भिजवाने का काम करता है। अब तक काफी युवकों वह विदेश भिजवा भी चुका है। आरोपित ने शिव को अमेरिका का एंपलाइमेंट वीजा लगवाकर विदेश भिजवाने की बात कही। आरोपित ने इसके लिए 20 लाख रुपये मांगे।

आरोप लगाया कि दिसंबर 2015 में छह लाख रुपये नकद पाला राम, उसकी पत्नी ¨पकी व सुरेंद्र को गांव फरल में दे दिए। आठ लाख रुपये 2016 में वीजे के लिए दिए। इसके बाद ¨पकी का उसके पास फोन आया और उसने बकाया पैसे मांगे तो उसने ¨पकी व पाला राम को 9 मार्च 2016 को 4.45 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपितों ने न तो उसका वीजा लगवाया और न ही विदेश भेजा। जब उसने आरोपितों से अपने पैसे मांगे तो देने से इंकार कर दिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस बारे में आरोपितों के साथ कई बार पंचायत हुई, लेकिन पैसे देने से इंकार कर दिया। आरोपितों ने जो चेक दिए वे बाउंस हो गए। आरोपितों ने चेकों पर फर्जी साइन किए थे और खाते में भी पैसे नहीं थे। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ शमशेर ¨सह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पिहोवा कस्बा के गांव भुसतला निवासी सुरेंद कुमार, संगरौली निवासी पाला राम व ¨पकी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी