पुस्तकालय समिति की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित

आरकेएसडी कालेज की पुस्तकालय समिति की ओर से दो दिवसीय पुस्तक-प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन प्राचार्य डा. संजय गोयल ने किया। पुस्तकालय समिति की संयोजिका डा. गीता गोयल ने बताया पुस्तकालय में बिल्कुल नई 800 किताबें रखी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:40 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:40 AM (IST)
पुस्तकालय समिति की ओर से  पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित
पुस्तकालय समिति की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित

जागरण संवाददाता, कैथल : आरकेएसडी कालेज की पुस्तकालय समिति की ओर से दो दिवसीय पुस्तक-प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन प्राचार्य डा. संजय गोयल ने किया। पुस्तकालय समिति की संयोजिका डा. गीता गोयल ने बताया पुस्तकालय में बिल्कुल नई 800 किताबें रखी गई है। इसमें मुख्य रुप से प्रतिस्पर्धात्मक, मोटिवेशनल एवं व्यक्तित्व विकास विषयों की पुस्तकें शामिल हैं। इस समिति में डा. राजबीर पराशर, प्रो. श्रीओम, डा. संजय गर्ग एवं पुस्तकालयाध्यक्ष डा. नरेश शामिल हैं। समिति ने यह निर्णय लिया है की विभिन्न विषयों के प्रति विद्यार्थीयों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने के लिए पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। विषय विशेष को लेकर इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।

सभी प्राध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों ने कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए पुस्तकों का अवलोकन किया। प्राचार्य डा. संजय गोयल ने बताया कि प्रबंधक समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट एवं अन्य पदाधिकारियों के विशेष प्रयासों से पुस्तकालय को अपडेट करके विश्व स्तरीय बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी