जानलेवा हमले के दो आरोपित गिरफ्तार

सीआइए वन पुलिस ने जानलेवा हमला करने के एक मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गांव नरड़ निवासी तरसेम की शिकायत पर पुलिस थाना तितरम में केस दर्ज किया था। आरोप था कि आठ सितंबर को वह अपने घर जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:28 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:28 AM (IST)
जानलेवा हमले के दो आरोपित गिरफ्तार
जानलेवा हमले के दो आरोपित गिरफ्तार

जासं, कैथल : सीआइए वन पुलिस ने जानलेवा हमला करने के एक मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गांव नरड़ निवासी तरसेम की शिकायत पर पुलिस थाना तितरम में केस दर्ज किया था। आरोप था कि आठ सितंबर को वह अपने घर जा रहा था। गांव नरड के सरकारी स्कूल के पास गांव के ही चार लड़कों ने उसका रास्ता रोककर उसपर हमला कर दिया। एक आरोपित ने जान से मारने की नीयत से अवैध पिस्तौल से फायर किया। गोली उसके हाथ पर लगी। शोर मचाने पर उसका चाचा व पिता वहां आ गए तो आरोपितों ने उन्हें भी चोट मारी। जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सीआइए वन प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की टीम ने गांव नरड़ निवासी सुनील उर्फ सिल्ली व अजय को गिरफ्तार कर लिया है।

दो मामलों में शराब तस्कर गिरफ्तार, 22 बोतल बरामद

जासं, कैथल : थाना पूडंरी पुलिस के एचसी प्रभात की टीम ने डुलियानी रोड मोहना पर शराब बेच रहे मोहना निवासी सतवीर उर्फ काला को काबू कर शराब की 12 बोतल बरामद की। दूसरे मामले में गुहला रोड बुबकपुर पर स्थित करियाना दुकान की आड़ में शराब बेच रहे मुकेश कुमार को 10 बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मारपीट के दो मामलों में आरोपितों पर केस दर्ज

जासं, कैथल : पुलिस ने मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव थेह बनेड़ा निवासी नीलम ने बताया कि दहेज को लेकर पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। घर से बाहर निकाल दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। एसआइ बबीता ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर जयपाल, सास मामो देवी, ससुर जंग बहादुर सहित सर्वजीत कौर, भरत सिंह, रेखा व मीना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में गांव सदरहेड़ी निवासी अमरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 सितंबर को गुरविद्र ने उसे व उसकी मां जसवंत कौर के साथ मारपीट कर चोट मारी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी