यमुनानगर से बाइक चोरी कर कैथल में बेचने का प्रयास कर रहे दो आरोपित गिरफ्तार

सीआइए-टू पुलिस ने यमुनानगर से बाइक चोरी कर कैथल में बेचने का प्रयास कर रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:12 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:12 AM (IST)
यमुनानगर से बाइक चोरी कर कैथल में बेचने  का प्रयास कर रहे दो आरोपित गिरफ्तार
यमुनानगर से बाइक चोरी कर कैथल में बेचने का प्रयास कर रहे दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कैथल : सीआइए-टू पुलिस ने यमुनानगर से बाइक चोरी कर कैथल में बेचने का प्रयास कर रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआइए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की अगुवाई में हेड कांस्टेबल प्रभात कुमार की टीम चंदाना रोड टी-प्वाइंट अनाज मंडी रोड पर मौजूद थी। सूचना मिलने पर टीम ने चंदाना की तरफ से आने वाले वाहनों की निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद चंदाना की साइड से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। उनकी पहचान डोगरा गेट निवासी अंकित और प्रताप गेट निवासी विजय के रूप में हुई। बाइक पर नंबर नहीं लिखा हुआ था। उनसे कागजात मांगे तो वे कोई भी कागजात नहीं दिखा पाए। आरोपितों ने कबूला कि वे चोरी की बाइक को कैथल में औने-पौने दाम में बेचने की फिराक में घूम रहे थे। जांच के दौरान बाइक यमुनानगर से चोरी हुई पाई गई। इस बारे में यमुनानगर शहर थाने में नौ फरवरी 2019 को केस दर्ज किया गया था। मौके पर पहुंची अनाज मंडी चौकी पुलिस के हेड कांस्टेबल ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और यमुनानगर पुलिस को चोरी की बाइक बारे सूचित कर दिया।

सरिया चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

सिटी थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने आरोपित वजीर खेड़ा निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया है। उससे पुराना बस स्टैंड कैथल से करीब पांच हजार रुपये मूल्य का चोरी किया गया सरिया बरामद कर लिया गया। शनिवार को आरोपित न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में सनसिटी कैथल निवासी नितिन ने सिटी थाने में 16 अप्रैल को शिकायत दी थी। आरोपित ने पुराने बस स्टैंड की जगह से सरिया चोरी किया था। -------

chat bot
आपका साथी