दो मामलों में विदेश भिजवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने विदेश भिजवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो अलग-अलग मामलो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Aug 2020 08:28 AM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 08:28 AM (IST)
दो मामलों में विदेश भिजवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपित गिरफ्तार
दो मामलों में विदेश भिजवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कैथल : पुलिस ने विदेश भिजवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। नकदी बरामद करने के लिए आरोपितों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि जींद जिला के गांव डाठरत निवासी रिकू की शिकायत पर पुलिस ने चीका थाना में केस दर्ज किया था। आरोप लगाया था कि वह पिछले कई वर्षो से अपने जीजा अंग्रेज सिंह के पास चीका में रहता है। उसका जीजा कि हेयर सैलून की दुकान है। इस दुकान पर पंजाब के पटियाला शहर गांव दताल निवासी मनप्रीत और मालक सिंह का आना-जाना था। एक दिन दोनों ने कहा कि वि उसे स्पेन भेज देंगे। जहां उसे वर्क परमिट दिलवा देंगे।

आरोपितों ने कहा कि वे अब तक काफी युवकों को भेज चुके हैं। वहां 80 हजार से एक लाख रुपये कमा सकते हैं। इसके बाद उसने अपने जीजा से बात की। इसके बाद आरोपितों ने विदेश भिजवाने के लिए 10 लाख रुपये मांगे। आरोप लगाया था कि 16 दिसंबर 2018 को आरोपितों ने उसे अलजीरिया भेज दिया। वहां से उसे मोरक्को भेज दिया। जहां उसे काफी यातनाएं दी गई। इस तरह से आरोपितों ने उसके साथ 10 लाख की धोखाधड़ी की। जब यहां आकर आरोपितों से पैसे मांगे तो मना कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

थाना प्रबंधक चीका इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपित मलक उर्फ मीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। केस : 2

दूसरे मामले में थेह नेवल गांव निवासी सूबे सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोप लगाया था कि वर्ष 2015 में अपनी माता का पटियाला के एक अस्पताल में इलाज करवा रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात पंजाब के मुक्तसर निवासी सुनील के साथ हुई। उसने आरोपित को कहा कि वह उसके बेटे को विदेश पढ़ाई के लिए भेजना चाहता है। आरोपित ने कहा कि 12वीं कक्षा के बाद उसके बेटे को भेज देंगे। दिसंबर 2017 में उसने आरोपित से संपर्क किया। पुर्तगाल भेजने के लिए आरोपित ने नौ लाख रुपये मांगे। इसके अलावा दो लाख रुपये और खर्च हुए। आरोपितों ने न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस लौटाए। मामले की शिकायत पुलिस को द गई। चीका थाना पुलिस के एएसआई बलजीत सिंह ने जांच करते हुए पंजाब के फतेहगढ़ साहिब गांव पथाना निवासी आरोपित सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से नकदी बरामदगी के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

chat bot
आपका साथी