अभियान के तहत तिरंगा लहराकर देश को मिली आजादी के शहीदों को करेंगे याद

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के तहत प्रचार प्रसार अभियान की हरियाणा प्रांत वीडियो कांफ्रेस को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं हरियाणा प्रांत प्रभारी शैलेंद्र विजयवर्गीय ने संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 06:14 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:14 AM (IST)
अभियान के तहत तिरंगा लहराकर देश को  मिली आजादी के शहीदों को करेंगे याद
अभियान के तहत तिरंगा लहराकर देश को मिली आजादी के शहीदों को करेंगे याद

जासं, कैथल : प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के तहत प्रचार प्रसार अभियान की हरियाणा प्रांत वीडियो कांफ्रेस को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं हरियाणा प्रांत प्रभारी शैलेंद्र विजयवर्गीय ने संबोधित किया। हरियाणा प्रांत मीडिया प्रभारी आयुष गर्ग ने बताया कि प्रांत प्रभारी ने समस्त प्रकोष्ठ के प्रदेश के करीब 500 पदाधिकारियों को संबोधित किया है। विजयवर्गीय ने कहा कि इस अभियान का प्रत्येक सदस्य 15 अगस्त को देश के सभी मकानों-दुकानों, कार्यालयों, मदरसा-मस्जिदों, मन्दिरों-दरगाहों, चर्च सहित गली-मोहल्लो में तिरंगा लहराकर देश को मिली आजादी के शहीदों को याद करेंगे। देश में आज तिरंगा ही तिरंगा नजर आए। घर-घर तिरंगा फहराकर एक हिद-जय हिद का नारा देश में जोरदार गुंजाएं।

chat bot
आपका साथी