गांव बरसाना में सुविधाओं का टोटा, ग्रामीणों में रोष

जागरण संवाददाता कैथल गांव बरसाना में मूलभूत समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सबसे गंभीर समस्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:35 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:35 AM (IST)
गांव बरसाना में सुविधाओं का टोटा, ग्रामीणों में रोष
गांव बरसाना में सुविधाओं का टोटा, ग्रामीणों में रोष

जागरण संवाददाता, कैथल: गांव बरसाना में मूलभूत समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सबसे गंभीर समस्या पानी की निकासी न होना है, इस कारण नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। नालियों की सफाई न होने के कारण पीलिया, डायरिया व मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की पानी निकासी को लेकर कई बार अधिकारियों व विधायक से मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्याओं को दूर करने की मांग की है।

मुख्य गली में जमा रहता है गंदा पानी

ग्रामीण गुरमीत ने बताया कि गांव की मुख्य गली में गंदा पानी जमा रहता है। यहां पानी की निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं है। गली में पानी भरने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बरसात के समय तो समस्या ज्यादा गंभीर हो जाती है। कई दिनों तक यहां पानी जमा रहता है।

बरसाना से पूंडरी तक सड़क खस्ताहाल

ग्रामीण शुभम ने बताया कि बरसाना से लेकर पूंडरी जाने वाली सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। जगह- जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढों से निकलना मुश्किल रहता है। रात के समय आने-जाने में सबसे ज्यादा परेशानी आती है। बरसात के समय गड्ढों में पानी जमा रहता है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है।

गांव की सफाई व्यवस्था चरमराई

ग्रामीण वीरभान ने बताया कि गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। गांव में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

----------

गांव का इतिहास

गांव बरसाना में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर की काफी मान्यता है। गांव के सभी लोग सुबह व शाम को पूजा अर्चना करते हैं। गांव की आबादी सात हजार के करीब है। पांच हजार मतदाता हैं। 60 प्रतिशत जनसंख्या साक्षर है।

chat bot
आपका साथी