भाजपा-जजपा शासन में न्याय के लिए आवाज उठाना भी अपराध

जागरण संवाददाता कैथल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पानीप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:55 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:55 AM (IST)
भाजपा-जजपा शासन में न्याय के लिए आवाज उठाना भी अपराध
भाजपा-जजपा शासन में न्याय के लिए आवाज उठाना भी अपराध

जागरण संवाददाता, कैथल: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पानीपत के पूर्व पार्षद हरीश शर्मा द्वारा आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। यह निर्दयी सरकार है जो कि अपनी पार्टी के पूर्व पार्षद हरीश शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करती है।

उन्होंने सवाल किया कि सरकार क्या बर्बरता और निर्दयता से की गई लाठीचार्ज का न्याय देगी। बर्बरता और निर्दयता से पीटना दिखाता है कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इसके अलावा सच्चाई दिखाने और बताने वालों को भी सजा दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वार पत्रकारों पर लाठीचार्ज पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी दो बच्चों की मौत मामले में पत्रकारों पर बर्बरता से लाठीचार्ज किया गया था। सुरजेवाला गांव पाडला में एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार ने लॉकडाउन की आड़ में शराब का गोरखधंधा चलाया। हमने 27 जून को पहले ही चेताया और बताया था, लेकिन मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की जुगलबंदी ने बजाय कार्रवाई के इस शराब घोटाले पर पर्दा डालने का काम किया।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई और कोरोना से त्रस्त जनता पर बार-बार वार कर रही है। यह तब और भी स्पष्ट हो जाता है जबकि यह सामने आता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद तानाशाह केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम तीन दिन से निरंतर बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि किसान फसल बीजने की तैयारी कर रहा है और भाजपा दाम बढ़ा रही है।

chat bot
आपका साथी