कोविड मरीजों के स्वजनों को उपचार संबंधित जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क की हुई शुरुआत : डीसी

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि कोविड मरीजों के परिजनों के लिए जिला के नागरिक अस्पताल में कोरोना हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। इसके लिए स्वास्थ विभाग की एक स्पेशल टीम लगाई गई है। हेल्प डेस्क पर मौजूद स्टाफ को इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 06:14 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 06:14 AM (IST)
कोविड मरीजों के स्वजनों को उपचार संबंधित जानकारी 
देने के लिए हेल्प  डेस्क की हुई शुरुआत : डीसी
कोविड मरीजों के स्वजनों को उपचार संबंधित जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क की हुई शुरुआत : डीसी

जागरण संवाददाता, कैथल : डीसी सुजान सिंह ने बताया कि कोविड मरीजों के परिजनों के लिए जिला के नागरिक अस्पताल में कोरोना हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। इसके लिए स्वास्थ विभाग की एक स्पेशल टीम लगाई गई है। हेल्प डेस्क पर मौजूद स्टाफ को इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तथा सायं 4:30 बजे से 6:30 बजे तक तय किया है। कोविड संक्रमण को रोकने के लिए डेस्क पर कार्य करने वाले कर्मी को फेस शील्ड, मास्क, सेनिटाइजर, ग्लब्स उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही कोविड मरीजों की सूचना भी उपलब्ध कराई जा रही है। हेल्प डेस्क में काम करने वाले कर्मी मरीजों की जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं।

इसके अलावा हरियाणा सरकार द्वारा कोविड-19 से संबंधित जिला स्तरीय हेल्पलाइन नम्बर 01746-224240, 234280, 224235 जारी किए हुए हैं, जिस पर कोरोना महामारी से संबंधित वैक्सीन आवश्यक दवाईयां व इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए सम्पर्क किया जा सकता है। वहीं राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नम्बर 8558893911 पर भी महामारी के समय में पीड़ितों की मदद के लिए जारी किया गया है। अस्पताल में रोगी सहायता केंद्र भी बनाया गया है, जिसमें कोरोना मरीज को अगर किसी मदद की जरूरत होती है, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से तुरंत मदद पहुंचाई जाती है।

मीडिया सेंटर को किया सेनिटाइज

जासं, कैथल : डीसी सुजान सिंह के मार्गदर्शन में डा. भीमराव आंबेडकर सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय परिसर स्थित मीडिया सेंटर को सैनिटाइज किया गया। ट्रस्ट के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गलियां, कॉलोनी, स्टेडियम व अन्य सार्वजनिक स्थानों को सेनिटाइज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी