प्रॉपर्टी सर्वे पर आपत्ति दर्ज कराने का समय खत्म, मात्र 10 लोग आए सामने

नगर परिषद की तरफ से एक सप्ताह पहले प्रॉपर्टी सर्वे को लेकर शहर के लोगों से आपत्ति मांगी गई थी। इस दौरान मात्र दस लोगों ने ही अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। सर्वे के अनुसार शहर में 74 हजार प्रॉपर्टी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:21 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:21 AM (IST)
प्रॉपर्टी सर्वे पर आपत्ति दर्ज कराने का  समय खत्म, मात्र 10 लोग आए सामने
प्रॉपर्टी सर्वे पर आपत्ति दर्ज कराने का समय खत्म, मात्र 10 लोग आए सामने

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद की तरफ से एक सप्ताह पहले प्रॉपर्टी सर्वे को लेकर शहर के लोगों से आपत्ति मांगी गई थी। इस दौरान मात्र दस लोगों ने ही अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। सर्वे के अनुसार शहर में 74 हजार प्रॉपर्टी हैं।

नगर परिषद की तरफ से ऑनलाइन और ऑफलाइन आपत्ति दर्ज की जा रही थी। 10 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करवाने का समय दिया गया था। हालांकि सोमवार को आपत्ति दर्ज करवाने की तारीख बढ़ सकती है। शहर में याशी कंसलटेंसी की तरफ से यह सर्वे किया गया था। सर्वे पूरा होने के बाद नगर परिषद के पुराने रिकॉर्ड और सर्वे के रिकॉर्ड को मिलाया गया था। यह कार्य पूरा होने के बाद अगर किसी की प्रॉपर्टी में गलती है तो उसके लिए आपत्ति मांगी गई थी। इसका समय पूरा होने के बाद शहर की हर प्रॉपर्टी को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इसके बाद शहर के लोग घर बैठे ही प्रॉपर्टी टैक्स भर सकेंगे। उन्हें इस कार्य के लिए नगर परिषद के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। एजेंसी के सर्वे में गलतियों की भरमार है, लेकिन फिलहाल लोग सामने नहीं आ रहे हैं। कुछ घरों को एजेंसी ने दो भागों में बांट दिया है और उनकी जानकारी भी पूरी नहीं दर्ज की है। इस तरह की गलतियों का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है।

बॉक्स : नप में चेक कर सकते हैं प्रॉपर्टी की जानकारी

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी की जानकारी को लेकर आपत्ति दर्ज करवाने का समय 10 अप्रैल तक था। उन्हें उम्मीद है कि सोमवार को यह समय बढ़ जाएगा। शहर के लोग अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी नगर परिषद में चेक कर सकते हैं। अगर गलती है तो समय बढ़ने पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी