लाल डोरा के कार्य के तहत हुई 358 रजिस्ट्री

उप-तहसील में चल रही लाल डोरा की रजिस्ट्री के क्रम में शनिवार रविवार व सोमवार को कुल 358 रजिस्ट्री हो चुकी हैं। इनमें से शनिवार को 28 रविवार को 159 और सोमवार को 170 रजिस्ट्री हुई हैं। बाकी रजिस्ट्री का कार्य भी चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 06:24 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 06:24 AM (IST)
लाल डोरा के कार्य के तहत हुई 358 रजिस्ट्री
लाल डोरा के कार्य के तहत हुई 358 रजिस्ट्री

संवाद सहयोगी, सीवन : उप-तहसील में चल रही लाल डोरा की रजिस्ट्री के क्रम में शनिवार, रविवार व सोमवार को कुल 358 रजिस्ट्री हो चुकी हैं। इनमें से शनिवार को 28, रविवार को 159 और सोमवार को 170 रजिस्ट्री हुई हैं। बाकी रजिस्ट्री का कार्य भी चल रहा है।

खंड सीवन के तहत आने वाले गांव आंधली, मांझला, लैंडरकीमा, लैंडर पीरजादां, फर्शमाजरा, अटैला में सरकार द्वारा लाल डोरा समाप्त किया गया है और इन्हीं गांवों में रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है। नायब तहसीलदार विरेन्द्र शर्मा ने बताया कि लोगों को रजिस्ट्री करवाए जाने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। तहसील कार्यालय में ही अस्टाम विक्रेता और वसीका नवीस का टेबल लगाया गया है और लोगों को फार्म भरने का कार्य खंड कार्यालय के कर्मचारी, गांव के सरपंच और ग्राम सचिव द्वारा किया जा रहा है। एक ही छत के नीचे सारा कार्य किया जा रहा है और लोगों को पूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इस कार्य में रजिस्ट्री क्लर्क अनिल कुमार, हरिपाल कंप्यूटर आपरेटर शशि कुमार, पटवारी मनोज कुमार, दीपक कुमार, वसीका नवीस गोपी चंद जिदल, मेहरदीन ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी