पत्नी को भगा ले गए युवक, पति ने निगला जहर

जागरण संवाददाता, कैथल : बुच्ची गांव के एक व्यक्ति ने बुच्ची गांव के एक व्यक्ति ने रविवार रात जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही दो युवक उसकी पत्नी को भगाकर ले गए। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूंडरी पुलिस थाना में शिकायत भी दी, लेकिन कार्रवाई तो दूर मामला दर्ज तक नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अलेवा पुलिस थाना में महिला को अगवा करने का दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज है। नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं आरोपित सिविल अस्पताल दाखिल बलवान ¨सह ने आरोप लगाया कि गांव के सतीश और टोनी का उसके घर आना-जाना था। दोनों आरोपित नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं। लिया। हालत बिगड़ने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 09:04 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 09:04 PM (IST)
पत्नी को भगा ले गए युवक, पति ने निगला जहर
पत्नी को भगा ले गए युवक, पति ने निगला जहर

जागरण संवाददाता, कैथल : बुच्ची गांव के एक व्यक्ति ने रविवार रात जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही दो युवक उसकी पत्नी को भगाकर ले गए। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूंडरी पुलिस थाना में शिकायत भी दी, लेकिन कार्रवाई तो दूर मामला दर्ज तक नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अलेवा पुलिस थाना में महिला को अगवा करने का दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज है।

नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं आरोपित

सिविल अस्पताल दाखिल बलवान ¨सह ने आरोप लगाया कि गांव के सतीश और टोनी का उसके घर आना-जाना था। दोनों आरोपित नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने उसकी पत्नी को नशा की चीजें देनी शुरू कर दी। आरोपितों की हरकतों से तंग आकर वह कुछ दिन पहले पत्नी को उसके मायके छोड़ आया था। अगले दिन आने की बात कहकर उसने ससुराल फोन किया तो उसी शाम को दोनों आरोपित उसकी पत्नी को भगाकर ले गए। इसके बाद अलेवा पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

सुनवाई नहीं हुई तभी उठाया ऐसा कदम

पीड़ित ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं। आरोपितों ने उसकी ¨जदगी उजाड़ दी है। शिकायत देने के लिए थाने में जाता है, तो कोई कार्रवाई नहीं होती। उसका काम धंधा भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। उसे सुनवाई न होने के कारण ऐसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

बुच्ची गांव की एक महिला को अगवा करने के मामले में दो युवकों के खिलाफ अलेवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। सिविल अस्पताल में दाखिल व्यक्ति के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में जांच की जा रही है।

-अमन बैनीवाल, एसएचओ, पुलिस थाना पूंडरी।

chat bot
आपका साथी