एक ही परिवार के लोगों ने सस्ता सोना देने के नाम पर ठगे एक करोड़ दस लाख, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, कैथल : सस्ता सोना देने के नाम पर एक व्यक्ति से एक करोड़ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव कुलतारण निवासी विकास, गांव शरीफगढ़ (शाहबाद) निवासी राजेश कैंडी, राजेश की भतीजा प्रिया, राजेश की पत्नी व राजेश के कार चालक ¨प्रस के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 01:15 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 01:15 AM (IST)
एक ही परिवार के लोगों ने सस्ता सोना देने के नाम पर ठगे एक करोड़ दस लाख, केस दर्ज
एक ही परिवार के लोगों ने सस्ता सोना देने के नाम पर ठगे एक करोड़ दस लाख, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, कैथल : सस्ता सोना देने के नाम पर एक व्यक्ति से एक करोड़ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव कुलतारण निवासी विकास, गांव शरीफगढ़ (शाहबाद) निवासी राजेश कैंडी, राजेश की भतीजा प्रिया, राजेश की पत्नी व राजेश के कार चालक ¨प्रस के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

एसपी आस्था मोदी को दी शिकायत में नेहरू गार्डन कॉलोनी कैथल निवासी सुल्तान ¨सह ने बताया कि उसकी लाजपत राय मार्केट में दुकान है। उसके पास गांव कुलतारण निवासी विकास का आना-जाना था। विकास ने बताया कि उसका दोस्त है राजेश कैंडी, जो 22 हजार रुपये तोले के हिसाब से सोना देता है। पांच फरवरी 2018 को विकास, राजेश कैंडी और उसकी पत्नी, भतीजी प्रिया व उनका का ड्राइवर ¨प्रस गाड़ी लेकर कैथल अनाज मंडी में आए और मेरे से 23 लाख रुपये नकद ले गए। उसे आधे किलो वजन के नकली जेवरात दे दिए। उसके बाद सात अप्रैल को आरोपितों ने उससे 98 लाख रुपये ले लिए और कहा कि 12 लाख पहले ही हमारे पास जमा हैं। उस दिन उसका दोस्त विनोद कुमार निवासी सुभाष नगर भी उसके साथ ही था। आरोपित ने सात अगस्त को आधा किलो सोना दिया था जो नकली निकला। जब पैसे मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलवान ¨सह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी