सीवन में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया जाएगा दहन, पुतला बनकर हुआ तैयार

दशहरा पर्व पर इस बार जिला मुख्यालय पर रावण के पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित नहीं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 11:05 PM (IST)
सीवन में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया जाएगा दहन, पुतला बनकर हुआ तैयार
सीवन में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया जाएगा दहन, पुतला बनकर हुआ तैयार

कैथल : दशहरा पर्व पर इस बार जिला मुख्यालय पर रावण के पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है। हालांकि सीवन, पूंडरी और चीका में रामलीला का मंचन कर रहे क्लब द्वारा ही रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है। बता दें कि शहर में दो जगहों पर अलग-अलग क्लबों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जबकि शहर में रावण के पुतला दहन का कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है। सीवन में सबसे अधिक 50 फीट ऊंचे रावण के पुतला, पूंडरी में रावण का 35 फीट व कुंभकर्ण व मेघनाथ का 25-25 फीट के पुतले और चीका में करीब 45 फीट के पुतले का दहन किया जाएगा। सीवन में रावण का पुतला बनाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। कार्यक्रम बाबा नारायण दास रंगमंच क्लब द्वारा किया जाएगा। क्लब प्रधान रितिक शर्मा ने बताया कि इस बार 50 फीट ऊंचे रावण का पुतले तैयार किया गया है। जिसे सीवन के दशहरा मैदान में दहन किया जाएगा। रावण के पुतले को बनाने के लिए कारीगर पिछले दो दिन से लगे हैं। सीवन में चल रही रामलीला में मंच संचालक मांगे राम शर्मा, राम का किरदार सुनील सैनी, लक्ष्मण का मुकेश कुमार, सीता का सन्नी सैनी निभा रहे हैं।

--------------

जय भारत ड्रामाटिक क्लब मनाएगा दशहरा उत्सव

संस, पूंडरी : जय भारत ड्रामाटिक क्लब द्वारा शुक्रवार को इंडोर-आउटडोर स्टेडियम में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। प्रधान नरेश मनचंदा ने बताया कि जयभारत ड्रामाटिक क्लब पूंडरी 47 वर्षों से दशहरा उत्सव मना रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पर्यटन निगम के चेयरमैन व हलका विधायक रणधीर गोलन बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि दहन के लिए करीब 35 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया है। इसके साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाथ के 25-25 फीट के पुतले भी तैयार किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी