सरकार ने स्कूलों में दी कोविड-19 बचाव की राशि, खर्च करने के आदेश भी किए जारी

स्कूल खुलने के बाद सरकार अब कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए काफी सतर्कता दिखा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:10 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:10 AM (IST)
सरकार ने स्कूलों में दी कोविड-19 बचाव की राशि, खर्च करने के आदेश भी किए जारी
सरकार ने स्कूलों में दी कोविड-19 बचाव की राशि, खर्च करने के आदेश भी किए जारी

जागरण संवाददाता, कैथल : स्कूल खुलने के बाद सरकार अब कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए काफी सतर्कता दिखा रही है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल ने कोविड-19 बचाव के लिए दी गई राशि को खर्च करने के आदेश जारी किए गए है। यहीं नहीं, इसके तहत स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर राशि डाल भी दी गई है। इस राशि से स्कूलों में मास्क व सैनिटाइजर सहित अन्य हिदायतों को लेकर कार्य किया जाएगा। इसके तहत जिले के 600 सरकारी स्कूलों में करीब दस लाख रुपये की राशि दी गई है। इस प्रकार से संख्या के आधार पर दी राशि :

छात्र संख्या भेजी गई ग्रांट 25 फीसद में दी गई राशि 1 से 30 10000 2500 31 से 100 25000 6250 101 से 250 50000 12500 251 से 1000 75000 18750 1000 से अधिक 100000 25000 स्कूलों में समय-समय दी जाती है विभिन्न परियोजनाओं के तहत ग्रांट :

बता दें कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों का बेहतर परीक्षा परिणाम लाने, उन्हें अन्य गतिविधियों में प्रशिक्षण देने और विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए विभिन्न प्रकार की समय-समय पर परियोजनाओं के तहत ग्रांट दी जाती है। यह राशि समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी के कार्यालय द्वारा दी जाती है। इसमें प्रतियोगिताओं के आयोजन से लेकर उनके परिणाम के रूप में दी जाने वाली नकद राशि भी शामिल होती है। सरकार के आदेशों के तहत कुछ दिन पहले स्कूलों को खोला गया है। जिसके तहत अब कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर विभाग द्वारा विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के तहत विभाग ने स्कूलों में छात्र संख्या के आधार कोरोना को लेकर अलग से बजट भी भेजा है। जिसमें 25 फीसद तक राशि को खर्च करना अनिवार्य है।

- प्रेम सिंह पुनिया, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, कैथल।

chat bot
आपका साथी