छात्राओं ने वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का किया भ्रमण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांव पाडला के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 17 छात्राओं के दल ने वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का भ्रमण किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य दंडाधिकारी दानिश गुप्ता ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने विधिक सेवा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यो की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने विशेष रूप से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम निश्शुल्क कानूनी सहायता व कानूनी साक्षरता योजना पर चर्चा की। इसके बाद बच्चों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की डाक्यूमेंट्री वीडियो दिखाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 02:52 PM (IST)
छात्राओं ने वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का किया भ्रमण
छात्राओं ने वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का किया भ्रमण

कैथल (वि) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांव पाडला के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 17 छात्राओं के दल ने वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का भ्रमण किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य दंडाधिकारी दानिश गुप्ता ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने विधिक सेवा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यो की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने विशेष रूप से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम, निश्शुल्क कानूनी सहायता व कानूनी साक्षरता योजना पर चर्चा की। इसके बाद बच्चों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की डाक्यूमेंट्री वीडियो दिखाया गया। पैनल अधिवक्ता जसबीर सिंह मोगा ने बच्चों को मध्यस्थता केंद्र व फ्रंट आफिस की कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध करवाई। बच्चों के साथ प्राध्यापक गिरीश अग्रवाल ने भी इस कार्रवाई को देखा और समझा। विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी स्कूलों में कानूनी प्रकोष्ठ स्थापित किए हैं। जिनके माध्यम से बच्चों को समय-समय पर विभिन्न कानून की जानकारी दी जाती है।

जिले के 13 स्काउट मास्टरों ने शिमला में आयोजित बेसिक कोर्स में लिया हिस्सा

कैथल (वि) : जिले के 13 स्काउट मास्टर हिमाचल प्रदेश के शिमला में बेसिक कोर्स करने के बाद वापस कैथल पहुंचे। स्काउट के जिला संगठन आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि जिले के स्काउट मास्टर ने बहुत ही बारीकी से बेसिक कोर्स का अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि यह शिविर शिमला के तारा देवी में तीन से छह अक्टूबर तक आयोजित किया गया था।

इस शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेरगढ़ से अरुण शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नरड से प्रवीन मलिक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल से प्रकाश, राजकीय उच्च विद्यालय, फर्श माजरा से महेंद्र कुमार, राजकीय उच्च विद्यालय, देवबन के सुनील कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूंसला से देवेंद्र सिंह, राजकीय उच्च विद्यालय, महमूदपुर से राजेश ढिल्लों, आरोही माडल स्कूल रामगढ़ पंडवा से मन्नू, राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रभोत से गोपाल दास ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी