सौ और दो सौ मीटर दौड़ में ओएसडीएवी स्कूल का निशांत गौड़ प्रथम

महाराजा जाट सूरजमल स्टेडियम में शुक्रवार को चौथे दिन भी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता जारी रही। खेल प्रतियोगिताओं के तहत शुक्रवार को लड़कों की विभिन्न आयु वर्ग में एथलेटिक की प्रतिस्पर्धाएं करवाई गई। इस दौरान एथलेटिक्स की प्रतियोगिता में हाई जंप 100 200 400 800 1500 600 तीन हजार और पांच हजार मीटर दौड़ लांग जंप डिस्कस थ्रो भाला फेंक प्रतियोगिता करवाई गई। इसके अलावा वन रिले 100 मीटर 400 मीटर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 05:55 PM (IST)
सौ और दो सौ मीटर दौड़ में ओएसडीएवी स्कूल का निशांत गौड़ प्रथम
सौ और दो सौ मीटर दौड़ में ओएसडीएवी स्कूल का निशांत गौड़ प्रथम

जागरण संवाददाता, कैथल : महाराजा जाट सूरजमल स्टेडियम में शुक्रवार को चौथे दिन भी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता जारी रही। खेल प्रतियोगिताओं के तहत शुक्रवार को लड़कों की विभिन्न आयु वर्ग में एथलेटिक की प्रतिस्पर्धाएं करवाई गई। इस दौरान एथलेटिक्स की प्रतियोगिता में हाई जंप, 100, 200, 400, 800, 1500, 600, तीन हजार और पांच हजार मीटर दौड़, लांग जंप, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक प्रतियोगिता करवाई गई। इसके अलावा वन रिले 100 मीटर, 400 मीटर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

यह प्रतियोगिता पवन पांचाल डीपीई नौच व भूप सिंह गोयत डीपीई कैलरम की देखरेख में हुई। प्रतियोगिता में जाट शिक्षा समिति के कोषाध्यक्ष गुरदयाल सिंह नैन मुख्यातिथि रहे। जबकि कबड्डी कोच जसवंत व बाक्सिग कोच गुरमीत सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में एथलेटिक कोच विजय बूरा, पीजीटी शारीरिक शिक्षा अशोक शर्मा व धीर सिंह, पीजीटी फिजिकल एजुकेशन नरेंद्र ढांडा, पीटीआइ जय प्रकाश, सुनील पीटीआइ देबवन, गोविद, संदीप कुमार डीपीई पाडला, रणधीर ढांडा, शमशेर सिंह डीपीई, बलजीत कुमार डीपीई, विजेंद्र पीटीआइ सौथा, अनुराधा, घनश्याम शर्मा, नरेश बनवाला पीटीआइ, नरमैल सिंह, विजय टांक, रविद्र भट्टी, संजय, गौरव, मोहिद्र जीत, कप्तान सिंह, देवेंद्र, राजेश, कुलदीप कुराड़ मौजूद थे।

यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम प्रतियोगिता के संचालक रमेश चहल व राजबीर सिंह टाया पीटीआइ ने बताया कि सभी खेल नियमों के अनुसार हुए। अंडर-19 आयु वर्ग 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में डीएवी स्कूल कैथल निशांत गौड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। सौ मीटर में डीएवी स्कूल चीका के सौरव सीड़ा ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-14 आयु वर्ग की 600 मीटर दौड़ में देवेंद्र चीका ने प्रथम व राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क के सन्नी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग में की 400 मीटर दौड़ में सचिन पाई प्रथम, अंकुश बलबेहड़ा द्वितीय रहा। अंडर-19 आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में संदीप सौंगरी गुलियाना ने पहला, सुमित कैथल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जाट स्कूल का सुमित प्रथम व अमन कैथल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में गांव क्योडक के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मोनू ने प्रथम व रविद्र हरसौला ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में विशु शर्मा ने प्रथम, अंकुश केवीएम पाई ने दूसरा स्थान हासिल किया।

chat bot
आपका साथी