कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए किसानों ने रेलवे स्टेशन पर दिया धरना

डीजल पेट्रोल रसोई गैस के बढ़े दामों व कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य किसान संगठनों ने रेलवे स्टेशन पर धरना दिया। बाद में किसान नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर उपमंडल अधिकारी नागरिक को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Mar 2021 06:46 AM (IST) Updated:Wed, 17 Mar 2021 06:46 AM (IST)
कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए किसानों ने रेलवे स्टेशन पर दिया धरना
कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए किसानों ने रेलवे स्टेशन पर दिया धरना

संवाद सहयोगी, कलायत : डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के बढ़े दामों व कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य किसान संगठनों ने रेलवे स्टेशन पर धरना दिया। बाद में किसान नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर उपमंडल अधिकारी नागरिक को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान नेता साधू राम कौलेखां की अध्यक्षता में सुबह करीब 100 किसान रेलवे स्टेशन पर जमा होना शुरू हो गए। धरने में कलायत उपमंडल के अनेक गांवों के किसानों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज करवाई। भाकियू जिला के प्रधान महेंद्र सिंह व जिला संयोजक गुरुनाम सिंह सहारण ने कहा कि डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में बहुत अधिक वृद्धि हो गई है। किसान से लेकर आम आदमी का बढ़ी महंगाई के कारण जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि जो नीतियां सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का निजीकरण करेंगी व भारतीय कृषि को कारपोरेट के हाथ में देगी उन नीतियों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। इस मौके पर राजसिंह कौलेखां, राजपाल, बलवान सिंह, प्रीतम सिंह, अमृत लाल, भूर सिंह, जोरा सिंह शिमला, कृष्ण शिमला, रामपाल सहारण, बलवान सिंह खरक, बसाऊ राम, प्रेम सिंह, टेकराम, रामनिवास, सुनैत गिल, सुनील गर्ग, गुरनाम सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

19 मार्च को अनाज मंडी में किसान देंगे धरना

जागरण संवाददाता, कैथल : किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति द्वारा जींद रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर दिया जा रहा धरना 84 वें दिन में प्रवेश कर गया। अध्यक्षता किसान नेता रति राम प्यौदा ने की। जिला प्रधान महेन्द्र सिंह ने जब तक कृषि संबंधित तीनों कानून, बिजली बिल 2020 वापस नहीं होते व एमएसपी की गारंटी नहीं दी जाती। धरने पर किसानों ने सरकार की निदा प्रस्ताव के विरोध में उन लोगों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया जो वोट लेकर किसानों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 19 मार्च की तैयारियों के लिए कसान, किठाना, जाखौली, किच्छाना व नरड़ का दौरा भी किया गया। उन्होंने बताया कि इस दिन मंडी बचाओ खेती बचाओ के तहत अनाज मंडियों में धरने दिए जाएंगे। 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। 26 मार्च को भारत बंद किया जाएगा व 28 मार्च को होली के दिन कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी