राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का कल होगा चयन

राजौंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में वीरवार को जूनियर व सब जूनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पूर्व कबड्डी अध्यक्ष विजय प्रकाश सुमन मंजरी कर्मवीर सिंह दलाल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का चयन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 07:34 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:34 AM (IST)
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का कल होगा चयन
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का कल होगा चयन

संवाद सहयोगी, राजौंद : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में वीरवार को जूनियर व सब जूनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पूर्व कबड्डी अध्यक्ष विजय प्रकाश सुमन मंजरी, कर्मवीर सिंह दलाल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का चयन होगा। संघ के प्रधान सत्यवान ढुल, इंडियन रेलवे संदीप, नरेंद्र कोच ने बताया कि हरियाणा कबड्डी नेशनल जूनियर स्टेट चैंपियनशिप गांव कासनी जिला झज्जर में 27 व 28 फरवरी को होगी। प्रतियोगिता के लिए जिले के लड़के लड़कियों का चयन किया जाएगा। यह चयनित खिलाड़ी 27-28 फरवरी को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। जूनियर लड़कों का वजन 70 किलो व जूनियर लड़कियों का वजन 65 किलो से कम होना चाहिए। सब जूनियर लड़की का वजन 55 किलो और लड़कों का 55 किलो होना चाहिए।

संघ के प्रधान सत्यवान ढुल ने बताया कि प्रतियोगिता में पारदर्शिता बरती जाएगी। विजेताओं को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। सरकार खेलकूद को बढ़ावा दे रही है।

राजौंद की आइटीआइ में जॉब मेला कल

संवाद सहयोगी, राजौंद : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजौंद में 25 फरवरी को जॉब मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें इलेक्ट्रीशियन, पीपीओ, फीडर व्यवसाय के छात्र-छात्राओं को बहादुरगढ़ से न्यू लाइट जेड केवी लाइटिग कंपनी से संबंधित सभी छात्रों को अप्रेंटिस व जॉब के लिए लेने आ रही है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जॉब मेले में भाग लेने वाले छात्रों को 9932 रुपए मानदेय के रूप में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए मेले का आयोजन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी