प्रदेश सरकार चीका में लगाएगी एलपीजी संचालित शव दाह गृह: ईश्वर सिंह

लगातार बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम व पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में अब स्थानीय महावीर दल संस्था द्वारा संचालित शिवपुरी स्वर्ग आश्रम चीका में 67 लाख रुपये की लागत से एलपीजी संचालित शवदाह गृह स्थापित होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:33 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:33 AM (IST)
प्रदेश सरकार चीका में लगाएगी एलपीजी संचालित शव दाह गृह: ईश्वर सिंह
प्रदेश सरकार चीका में लगाएगी एलपीजी संचालित शव दाह गृह: ईश्वर सिंह

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका: लगातार बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम व पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में अब स्थानीय महावीर दल संस्था द्वारा संचालित शिवपुरी स्वर्ग आश्रम चीका में 67 लाख रुपये की लागत से एलपीजी संचालित शवदाह गृह स्थापित होगा।

विधायक ईश्वर सिंह ने बताया कि यह अटल सत्य है कि सभी को अपनी जीवन यात्रा के अंतिम पड़ाव पर इस मुकाम पर जाना होता है, शुरुआत से लेकर अब तक मृतक व्यक्ति का दाह संस्कार पुरानी रीति के अनुसार लकड़ी से ही किया जाता है, लेकिन समय की मांग को देखते हुए बड़े शहरों व महानगरों में विद्युत संचालित शवदाह का प्रचलन काफी समय से हैं, क्योंकि बड़े शहरों में श्मशान घाट व जगह की अनुपलब्धता की बड़ी समस्या है, जिस कारण शवदाह में भी समस्या होती है। लकड़ी के इस्तेमाल से शवदाह करने में समय भी बहुत अधिक लगता है और कहीं न कहीं पर्यावरण पर भी इसका असर पड़ता है। इन्हीं को देखते हुए राज्य सरकारों द्वारा बड़े-बड़े शहरों में आधुनिक तकनीक से शवदाह के गृह लगाए गए हैं। उन्होंने कहा की एलपीजी शवदाह गृह स्थापित होने से जहां लकड़ी की बचत होगी, वहीं पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी यह गृह मददगार होगा।

विधायक ने बताया कि यह शवदाह गृह नगरपालिका के अंतर्गत लगाया जाएगा। गरीब आदमी को दाह संस्कार पर अनावश्यक खर्च वहन नहीं करना पडे़गा। विधायक ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण का अभिन्न अंग है। सरकार वृक्षों के बचाव के लिए विकल्प ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत को देखते हुए उन्होंने सरकार से चीका क्षेत्र में इस आधुनिक गृह को लगाए जाने की मांग की थी, जिसे सरकार ने पूरा किया और जल्द ही एलपीजी शवदाह गृह चीका में स्थापित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी