सावन का आगाज : शिवालयों में उमड़े भक्तगण, नहीं दिखी दो गज की दूरी

सोमवार को सावन माह की शुरूआत हुई। सावन के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। सावन शुरू होने के बाद शहर के सभी शिव मंदिरों में स्थापित शिवालयों को भव्य ढंग से सजाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 09:47 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 09:47 AM (IST)
सावन का आगाज : शिवालयों में उमड़े  भक्तगण, नहीं दिखी दो गज की दूरी
सावन का आगाज : शिवालयों में उमड़े भक्तगण, नहीं दिखी दो गज की दूरी

जागरण संवाददाता, कैथल : सोमवार को सावन माह की शुरूआत हुई। सावन के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। सावन शुरू होने के बाद शहर के सभी शिव मंदिरों में स्थापित शिवालयों को भव्य ढंग से सजाया गया है। यहां पर सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचे। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सरकार की ओर से मंदिरों में श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने की तो अनुमति दी है, लेकिन इसमें महामारी से बचाव के नियमों का पालन करना भी जरुरी है। सुबह के समय मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालु की अधिक भीड़ उमड़ी।

अधिकतर मंदिरों में कोरोना वायरस की बीमारी से सतर्कता भी नहीं बरती गई। यहां मास्क और दो गज की दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया। ऐसी लापरवाही से महामारी को बुलावा देने का कार्य करना है। मंदिर में दो गज की दूरी और मास्क के नियम को लेकर व्यवस्था बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी कोई प्रबंध नहीं किए गए थे। यहां पर कोई भी पुलिस कर्मचारी और न ही मंदिर कमेटी के सदस्य व्यवस्था बनाने को लेकर ड्यूटी दी। ऐसा नहीं होने के कारण कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की ओर से दो गज की दूरी का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखा गया।

शहर के ग्यारह रुद्री प्राचीन शिव मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। यहां पर शिवभक्तों ने सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। इस मंदिर की काफी मान्यता है, जिस कारण यहां पर सावन माह में हर सोमवार को भीड़ उमड़ती है।

हुडा सेक्टर 19 में स्थित भगवान शिव के मंदिर में लोगों बिना मास्क के पहुंचे थे। इसी प्रकार से हनुमान वाटिका, श्री अंबकेश्वर मंदिर और सूर्यकुंड मंदिर में दो गज की दूरी के नियम का ख्याल नहीं रखा गया।

chat bot
आपका साथी