शहर के 31 में से दस वार्डों में हो चुका सैनिटाइजर का छिड़काव

नगर परिषद की तरफ से शहर के वार्डों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए पांच टीमें काम कर रही हैं। सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार और लखविद्र सिंह को अभियान सफल बनाने की जिम्मेदारी दी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:15 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:15 AM (IST)
शहर के 31 में से दस वार्डों में हो  चुका सैनिटाइजर का छिड़काव
शहर के 31 में से दस वार्डों में हो चुका सैनिटाइजर का छिड़काव

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद की तरफ से शहर के वार्डों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए पांच टीमें काम कर रही हैं। सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार और लखविद्र सिंह को अभियान सफल बनाने की जिम्मेदारी दी हुई है। 31 में से करीब 10 वार्डों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा चुका है। टीम जिस भी वार्ड में जाती है उस वार्ड के पार्षद को भी अपने साथ लेती है ताकि पूरे वार्ड में अभियान चलाया जा सके। वार्डों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया गया है। वार्डों के साथ शहर में सार्वजनिक स्थानों पर भी छिड़काव किया जा रहा है। बता दें कि करीब एक महीने से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमण के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा भी कम नहीं हो रहा है। प्रशासन की तरफ से लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है। अगर किसी जरूरी काम से घर से निकलना हो तो मुंह पर मास्क और दो गज दूरी नियम का पालन करना अनिवार्य है। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

बॉक्स : कोरोना से बचाव को नियमों का करें पालन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि दस वार्डों में सैनिटाजेशन अभियान चलाया जा चुका है। जो वार्ड रह गए हैं उनमें भी अभियान शुरू किया जा रहा है। शहर के लोगों से अपील है कि वे कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करें।

chat bot
आपका साथी