अब मदर एप खेल प्रशिक्षकों पर रखेगी नजर

विभिन्न खेलों में हरियाणा ने देश में अलग पहचान बनाई है। यह पहचान कायम रहे इसके लिए खेल विभाग ने एक एप लांच की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 09:50 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 09:50 AM (IST)
अब मदर एप खेल प्रशिक्षकों पर रखेगी नजर
अब मदर एप खेल प्रशिक्षकों पर रखेगी नजर

सुनील जांगड़ा, कैथल : विभिन्न खेलों में हरियाणा ने देश में अलग पहचान बनाई है। यह पहचान कायम रहे इसके लिए खेल विभाग ने एक एप लांच की है। मदर एप से ऐसे खेल प्रशिक्षकों पर शिकंजा कसा जाएगा जो अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं करते हैं। खेल प्रशिक्षकों को सुबह और शाम के समय तय समय पर खेल सेंटर में पहुंच कर खिलाड़ियों को अभ्यास करवाना होता है।

अब अगर कोई प्रशिक्षक बिना अनुमति लिए सेंटर पर नहीं आता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षक को अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों के बीच ही रहना होगा। मदर एप पर प्रशिक्षक को विभिन्न प्रकार की जानकारियां भरनी हैं। खेल मुख्यालय के बड़े अधिकारी किसी भी कोच पर ऑनलाइन नजर रख सकते हैं। अब प्रशिक्षक भी सेंटर पर पूरा समय देंगे, जिससे खिलाड़ियों के खेल में काफी सुधार होगा।

एप में यह देनी है जानकारी

खेल विभाग की ओर से जिला के सभी खेल प्रशिक्षकों और अधिकारियों के पास एप का लिक भेजा गया है। लिक खोलने के बाद एप खुल जाती है, जिसमें जानकारी भरनी होती है। एप में प्रशिक्षक को जिले का नाम, खेल स्टेडियम कहां पर स्थित है, खेल कौन सा है, खेल सेंटर निजी है या सरकारी है, सेंटर पर खिलाड़ियों को क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही हैं, प्रशिक्षक का मोबाइल नंबर। सेंटर की फोटो भी एप पर अपलोड करनी है।

जिले में कार्यरत हैं 22 खेल प्रशिक्षक

खेल विभाग की ओर से जिले भर में विभिन्न खेलों के खेल सेंटर बनाए गए हैं। 22 खेल प्रशिक्षक इन सेंटरों पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं। इंडोर स्टेडियम कैथल, गुरु गोविद सिंह स्टेडियम, पूंडरी, गुहला-चीका, हरसौला स्कूल, इंडस स्कूल, जाखौली, हाबड़ी, आरकेएसडी कॉलेज में खेल सेंटर चल रहे हैं।

सभी प्रशिक्षकों ने एप पर दी जानकारी

जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने बताया कि सभी प्रशिक्षकों को मदर एप पर जानकारी भरने के निर्देश दिए गए थे। सभी ने एप पर जानकारी भी भर दी है। अब कोई भी प्रशिक्षक बिना अनुमति के खेल सेंटर से फरलो नहीं कर सकेगा।

chat bot
आपका साथी