एमए अंग्रेजी की छात्रा सोनिका ने कुवि में पाया प्रथम स्थान

कैथल इंदिरा गांधी महिला कालेज की एमए अंग्रेजी प्रथम व द्वितीय वर्ष की सात छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप टेन सूची में अपना नाम दर्ज करवा कालेज का परचम लहराया। इससे कॉलेज में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि से कॉलेज की अन्य छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 07:01 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:01 AM (IST)
एमए अंग्रेजी की छात्रा सोनिका ने कुवि में पाया प्रथम स्थान
एमए अंग्रेजी की छात्रा सोनिका ने कुवि में पाया प्रथम स्थान

जागरण संवाददाता, कैथल : इंदिरा गांधी महिला कालेज की एमए अंग्रेजी प्रथम व द्वितीय वर्ष की सात छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप टेन सूची में अपना नाम दर्ज करवा कालेज का परचम लहराया। इससे कॉलेज में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि से कॉलेज की अन्य छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

कालेज की कार्यवाहक प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि हाल ही में विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमए अंग्रेजी चौथे सेमेस्टर की छात्रा सोनिका ने 77.4 फीसद अंकों के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम, शिक्षा ने 72.7 फीसद अंको के साथ छठा व छात्रा पूजा ने 71.4 फीसद अंकों के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया। एमए अंग्रेजी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा रीतू ने 88 प्रतिशत अंको के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा, राधिका व कोमल ने 86 प्रतिशत अंको के साथ आठवां व भारती ने 81 फीसद अंकों के साथ 10वां स्थान प्राप्त कर कालेज को गौरवान्वित किया। इस मौके पर कालेज समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानियां, कालेज प्रबंधक समिति के सचिव नरेंद्र मिगलानी, उप प्रधान सुभाष शर्मा व कोषाध्यक्ष बालकिशन लाटका ने छात्राओं को बधाई दी। कालेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानियां ने बताया कि कालेज की छात्राएं व प्राध्यापिकाएं बहुत ही मेहनती हैं। मेहनत सफलता का मूल मंत्र है। इसके बिना हम किसी भी क्षेत्र में बुलंदियों को नहीं छू सकते हैं। माता पिता भी इस पर विशेष ध्यान दें। बच्चों को पूरी सुविधा उपलब्ध कराएं। सुविधाओं की बदौलत ही वे प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगे। इस मौके पर मोनिका गुगलानी, अंकिता नागपाल, ज्योति सैनी, मंजू रानी व साक्षी गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी