घर पर ममता ने लगाएं है फूल व आक्सीजन देने वाले पौधे

हरे भरे पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन के साथ फल फूल जड़ी बूटियों के अलावा ठंडी छाया देते हैं। मनुष्य को ये पेड़ पौधे सुकून प्रदान करते हैं। वहीं वायु प्रदूषण को भी कम करते हैं। वायु प्रदूषण कम होगा तो बीमारियां कम फैलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 06:34 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 06:34 AM (IST)
घर पर ममता ने लगाएं है फूल व आक्सीजन देने वाले पौधे
घर पर ममता ने लगाएं है फूल व आक्सीजन देने वाले पौधे

जागरण संवाददाता, कैथल:

हरे भरे पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन के साथ फल, फूल, जड़ी बूटियों के अलावा ठंडी छाया देते हैं। मनुष्य को ये पेड़ पौधे सुकून प्रदान करते हैं। वहीं वायु प्रदूषण को भी कम करते हैं। वायु प्रदूषण कम होगा तो बीमारियां कम फैलेगी। घर के आसपास पेड़ पौधे लगाने से सजावट व खुशबू आती है। इसलिए सभी लोगों को अपने घर पर पेड़ पौधे जरूर लगाने चाहिए।

सीवन निवासी समाज सेवी ममता ने भी अपने घर के पास हरे भरे पेड़ पौधों लगाकर वातावरण को शुद्ध करने की ठानी है। उन्होंने अपने घर में ही फलदार, फूलदार व छायादार लगभग 40 तरह के पौधे लगाएं हुए है। उन्होंने पेड़-पौधे लगाने के लिए मकान के पास बराबर में स्पेशल जगह छोड़ी हुई है। नींबू, जामुन, आम सहित छत, बालकनी व खाली जगह में 100 पौधे लगाएं हुए हैं। उनका कहना है कि ये पेड़ पौधे लगाने से प्रदूषण रहित शुद्ध हवा प्राप्त हो रही है व मन को शांति मिल रही है। ऑक्सीजन प्राप्त हो रही है।

ये पौधे लगाएं हुए है ममता ने -

ममता ने घर की छत व बालकनी में गमले रखकर औषधिय पौधे तुलसी, हींग, हार सिगार, अर्जुन, कढ़ी पत्ता, गिलोय व पत्थर चट्टा के पौधे लगाएं हुए हैं। वहीं घर के बराबर में छायादार नीम,जामुन, आम, कचनार व डेक लगाई हुई है। वहीं आडू, चिकू, किन्नू व आम के फलदार पौधे लगाएं हुए है। वहीं घर की छत पर गमलों में सदाबहार, गेंदा, गुलदाऊदी, गुलमोहर के पौधे लगाएं हुए है। घर की सजावट रखने के लिए बोतल पाम, दैजा पाम, फैंगस व अशोक के पौधे लगाएं हुए हैं।

सब्जियों की लगाई हुई है बेल

समाज सेवी ममता ने घर पर ही अंगूर, घिया, तोरी, खरबूजा, करेला की बेल लगाई हुई है। उनका कहना है कि सब्जी व पौधे दोनों में जैविक खाद का प्रयोग किया जाता है। जैविक खाद डालने से बेल के सूखने का कम खतरा रहता है। गिलोय की बेल भी लगाई हुई है।

सुबह शाम बगीचा की करती है देखभाल

समाज सेवी ममता सुबह व शाम को बगीची की विशेष देखभाल करती है। वहीं शाम के समय बगीची में बैठकर योग करती है। उनका कहना है कि पेड़ पौधे हमें ताजगी देते है। शुद्ध वातावरण मिलता है। सभी को घर में जगह छोड़कर कुछ स्थान पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

chat bot
आपका साथी