अब तक धान खरीद की 672 करोड़ 82 लाख की राशि सीधे किसानों के खाते में जारी : उपायुक्त

कैथल (वि) उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि जिला में अब तक धान खरीद की 348 करोड़ 29 लाख 80

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:36 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:36 AM (IST)
अब तक धान खरीद की 672 करोड़ 82 लाख की राशि सीधे किसानों के खाते में जारी : उपायुक्त
अब तक धान खरीद की 672 करोड़ 82 लाख की राशि सीधे किसानों के खाते में जारी : उपायुक्त

कैथल (वि): उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि जिला में अब तक धान खरीद की 348 करोड़ 29 लाख 80 हजार 637 रुपये की राशि सीधे किसानों के खाते में जारी की जा चुकी है। इममें सबसे ज्यादा चीका में 114 करोड़ 88 लाख 40 हजार 919 रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। इसके अलावा ढांड में 69 करोड़ 80 लाख तीन हजार 775 रुपये, कैथल में 77 करोड़ 59 लाख 38 हजार 983, कलायत में एक करोड़ 24 लाख 37 हजार 670, पाई में 34 करोड़ एक लाख 42 हजार 955, पूंडरी में 32 करोड़ 65 लाख 78 हजार 140 रुपये, रामथली में 30 करोड़ 74 लाख 12 हजार 280, सीवन में 17 करोड़ 96 लाख 25 हजार 915 रुपये सीधे किसानों के खातों में जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि हैफेड की ओर से धान खरीद की एवज में 169 करोड़ 73 लाख 89 हजार 86 रुपये की राशि किसानों के खाते में जारी की है। इसमें कैथल मंडी में 30 करोड़ 27 लाख 43 हजार रुपये, बाबा लदाना में सात करोड़ 24 लाख 90 हजार 845 रुपये, राजौंद में 84 लाख 86 हजार 800 रुपये, सीवन में दो करोड़ 68 लाख 13 हजार 535 रुपये, कलायत में दो करोड़ 95 लाख 70 हजार 528 रुपये जारी किए हैं। इसी प्रकार पूंडरी में 17 करोड़ 46 लाख 99 हजार 210 रुपये, ढांड में 42 करोड़ 21 लाख 23 हजार 730 रुपये, कौल में सात करोड़ 38 लाख 85 हजार 140 रुपये, चीका में 58 करोड़ 65 लाख 76 हजार 305 रुपये की धनराशि किसानों के खातों में जारी की गई है। वेयर हाउस की ओर से 154 करोड़ 46 हजार 87 हजार 35 रुपये और एफसीआइ द्वारा कैथल मंडी में 30 लाख 27 हजार 465 और चीका मंडी में एक लाख 29 हजार 360 रुपये की राशि किसानों को जारी की है।

चार लाख 99 हजार 327 मीट्रिक टन धान की आवक

अब तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा चार लाख 99 हजार 327 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सबसे अधिक दो लाख 48 हजार 669 मीट्रिक टन धान खरीदी गई है। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि जिला में विभिन्न स्थानों पर संचालित मंडियों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में उचित प्रबंध भी किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी