जिलेभर में धूमधाम से मनाई सर छोटूराम की जयंती

जिलेभर में सर छोटूराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसी कड़ी में जाट हाई स्कूल सोसायटी द्वारा जाट कालेज में हवन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 11:43 PM (IST)
जिलेभर में धूमधाम से मनाई सर छोटूराम की जयंती
जिलेभर में धूमधाम से मनाई सर छोटूराम की जयंती

जागरण संवाददाता, कैथल : जिलेभर में सर छोटूराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसी कड़ी में जाट हाई स्कूल सोसायटी द्वारा जाट कालेज में हवन किया गया। जिसमें जाट शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों व अन्य स्टाफ सदस्यों ने आहुति डाली। संस्थान के प्रधान इंद्र सिंह नौच ने कहा कि ऐसे महापुरुष समाज के मार्गदर्शक होते हैं। प्राचार्य डा. सुरेश कुमार अत्री ने बताया कि सर छोटूराम की जीवनी को सूक्ष्म दृष्टि से पढ़ा जाए तो पता चलता है कि उनमें स्वाभिमान कूट कूट कर भरा था। उन्होंने अपने बचपन में अभाव भी देखा शोषण भी झेलना पड़ा। इस मौके पर संस्थान के कोषाध्यक्ष गुरुदयाल नैन, धर्मपाल चहल, सत्यवान मैहला, कुलदीप संधू कुलदीप खटकड़, रामदिया पुनिया, रणधीर कुंडू, रिटायर्ड डीएसओ जसवंत सिंह, गंगा बिशन एडवोकेट, विक्रम अटैला, धर्मवीर सहारण, डा राजेश बनवाला, अजय सिंह बनवाला सहित अन्य मौजूद थे।

छोटू राम ने किसान के अधिकारों की लड़ी लड़ाई : सुरेंद्र ढुल

कैथल (वि) : छोटू राम विचार मंच के सदस्यों ने करनाल रोड बाइपास स्थित छोटू राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल ने की। इस दौरान सदस्यों ने छोटूराम स्मारक की सफाई भी की। ढुल ने कहा कि किसानों के मसीहा सर छोटूराम ने ऐसे कई समाज-सुधारक कानून पारित करवाए, जिससे किसानों को शोषण से मुक्ति मिली। इस मौके पर राजेंद्र बाखली, धर्मपाल मालिक, अजमेर, कृष्ण पाडला, गौरव ढुल मौजूद थे।

सर छोटू राम जन कल्याण ट्रस्ट ने कार्यक्रम किया आयोजित

संस, गुहला-चीका : छोटूराम जन कल्याण ट्रस्ट के कार्यालय में सदस्यों ने सर छोटू राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र सीड़ा व सचिव दलबीर नैन ने कहा कि छोटू राम ने सामाजिक भलाई के लिए अपने पूरे जीवन में संघर्ष किया। इस मौके पर अशोक हरिगढ़, काला पहलवान राज सिडा, रणधीर सिंह,नवीन चीका, सुलेख सिडा, दीपा हरी गढ़, बिदा सीड़ा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी