शिक्षा भारती स्कूल के मोहित का हरियाणा तीरंदाजी टीम में चयन

शिक्षा भारती स्पोर्टस स्कूल के खिलाड़ी मोहित का हरियाणा तीरंदाजी टीम में चयन हुआ। स्कूल चैयरमेन कुलदीप ¨सह ने बताया कि 19 से 21 फरवरी तक जींद में हरियाणा तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश से खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसमें मोहित को चयनित किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 10:33 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 10:33 AM (IST)
शिक्षा भारती स्कूल के मोहित का  हरियाणा तीरंदाजी टीम में चयन
शिक्षा भारती स्कूल के मोहित का हरियाणा तीरंदाजी टीम में चयन

संवाद सहयोगी, कलायत :

शिक्षा भारती स्पोर्टस स्कूल के खिलाड़ी मोहित का हरियाणा तीरंदाजी टीम में चयन हुआ। स्कूल चैयरमेन कुलदीप ¨सह ने बताया कि 19 से 21 फरवरी तक जींद में हरियाणा तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश से खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें मोहित को चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि मोहित विद्यालय के हॉस्टल में रह कर ही अभ्यास कर रहा है। छात्र का चयन पुरूष वर्ग की सीनियर नेशनल टीम में चयन होना शिक्षण संस्थान के लिए गर्व की बात है। प्राचार्य जितेंद्र ¨सह ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता नौ से 18 मार्च तक कटक उड़ीसा में होगी। प्रतियोगिता में मोहित पूरे जिला कैथल का एकमात्र खिलाड़ी है। कोच मलकीत ¨सह की देखरेख में लगातार अभ्यास कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह खिलाड़ी जिला भिवानी के गांव सांगवान का रहने वाला है, जो पिछले वर्ष से विद्यालय स्थित हॉस्टल में रह कर अभ्यास कर रहा है। इस अवसर पर पवन कुमार, दीपक, विकास, राहुल, सुभाष, सतीश, ओमप्रकाश, सुखबीर व अनिल मौजूद थे। ------------

chat bot
आपका साथी