अनाज मंडी में न्यूनतम मूल्य पर ही आढ़तियों को मिलेंगी दुकानें: विधायक

हलका विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि अनाज मंडी को बने 14 वर्ष हो गए हैं लेकिन अभी भी यहां पर पूरा वर्ष कामकाज नहीं रहता है। क्योंकि इन वर्षो में सिर्फ दो दुकानें ही बिकी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 06:04 AM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 06:04 AM (IST)
अनाज मंडी में न्यूनतम मूल्य पर ही  
आढ़तियों को मिलेंगी दुकानें: विधायक
अनाज मंडी में न्यूनतम मूल्य पर ही आढ़तियों को मिलेंगी दुकानें: विधायक

संवाद सहयोगी, सीवन : हलका विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि अनाज मंडी को बने 14 वर्ष हो गए हैं, लेकिन अभी भी यहां पर पूरा वर्ष कामकाज नहीं रहता है। क्योंकि इन वर्षो में सिर्फ दो दुकानें ही बिकी है। सिर्फ गेहूं व धान के सीजन में ही आढ़ती अस्थाई शेड डालकर काम चलाते हैं। यहां के आढ़तियों को न्यूनतम मूल्य पर दुकानें दिलवाने के लिए वे मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री व संबंधित मंत्री से भी मिले हैं व पत्राचार भी किया है। विधायक ने जजपा नेता सुधीर मिड्ढा के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। विधायक ने कहा कि सीवन हलका गुहला का सबसे बड़ा कस्बा है। सीवन में जो भाजपा सरकार ने सीवरेज सिस्टम मंजूर किया था वह काफी समय से अधर में लटका पड़ा था। गलियां व नालियां टूटी हुई थी। इसका कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बारे में कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां अपना ग्राफ बचाने के लिए कोरोना संक्रमण पर भी राजनीति कर रही हैं। विधायक ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन सहित सभी जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध हैं।

हरिचंद सैनी बने सब्जी मंडी पूंडरी के प्रधान

संवाद सहयोगी, पूंडरी : सब्जी मंडी पूंडरी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को मंडी प्रधान भारत भूषण मिगलानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एसोसिएशन के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के अलावा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में मौजूद सभी आढ़तियों ने सर्वसम्मति से हरिचंद सैनी को अपना प्रधान चुन लिया। नवनियुक्त प्रधान हरिचंद सैनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी आढ़तियों की समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से मिलकर हल करवाना और आढ़तियों के हितों की लड़ाई लड़ना रहेगा। वे सभी आढ़तियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाएं रखेंगे। इस मौके पर धर्मवीर गोलन, धर्मबीर सैनी, भारत भूषण मिगलानी, राजीव गोयल, राजा मिगलानी, शिव कुमार, सोमप्रकाश सैनी, सुभाष गोयल, सोनू मिगलानी, हुक्म चंद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी