पोर्टल नहीं चलने के कारण शुरू नहीं हुआ सीरो सर्वे

पोर्टल न चलने के कारण कोरोना महामारी को लेकर सीरो सर्वे शुरू नहीं हो पाया। यह 13 अगस्त से शुरू होना था लेकिन पोर्टल नहीं चला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 06:01 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:16 AM (IST)
पोर्टल नहीं चलने के कारण शुरू नहीं हुआ सीरो सर्वे
पोर्टल नहीं चलने के कारण शुरू नहीं हुआ सीरो सर्वे

जागरण संवाददाता, कैथल : पोर्टल न चलने के कारण कोरोना महामारी को लेकर सीरो सर्वे शुरू नहीं हो पाया। यह 13 अगस्त से शुरू होना था, लेकिन पोर्टल नहीं चला। अब इस सीरो सर्वे को शुरू करने में समय लग सकता है। इस सर्वे के दौरान एक दिन में 850 सैंपल लिए जाने हैं। शहरी क्षेत्र में 500 और ग्रामीण क्षेत्र में 350 सैंपल लिए जाने हैं। खून के नमूने लेकर यह जानकारी मिल जाएगी कि उक्त व्यक्ति को कोरोना हुआ था या नहीं। इसके लिए आठ टीमों का गठन कर दिया है। प्रत्येक टीम एक दिन में 44 घरों की जांच करेगी। हर घर से एक व्यक्ति के सैंपल लिए जाएंगे। इन सभी को सिविल अस्पताल की लैब में जांचा जाएगा।

बाक्स-प्रतिदिन लिए जाने हैं 850 सैंपल

सर्वे में प्रतिदिन शहर और गांव से 850 सैंपल लिए जाएंगे। इनमें शहर से 500 और गांव से 350 रक्त के सैंपल लिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र को दो विभागों में बांटा गया है। इनमें एक क्षेत्र को चार हिस्सों में बांटा गया है। इनमें हर हिस्से से चार सैंपल लिए जाएंगे। इसी प्रकार एक क्षेत्र से 44 सैंपल होंगे। 12 अलग-अलग हिस्से बांटे गए हैं और अलग-अलग गांव में पीएचसी, सब और गैर सब सेंटर शामिल किए गए हैं। सर्वे के दौरान सैंपल 18 साल की आयु से ज्यादा वाले लोगों के लिए जाएंगे। सर्वे के लिए टीम में एक चिकित्सक, एक लैब टेक्नीशियन और एक एएनएम को शामिल किया गया है।

वर्जन : पोर्टल अपडेट होने पर शुरू कर दिया जाएगा सर्वे

सिविल सर्जन डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि पोर्टल न चलने के कारण पहले दिन सीरो सर्वे शुरू नहीं हो पाया। जैसे ही पोर्टल अपडेट होगा तो सर्वे शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी